सेवा सेतु शिविर का विधायक लारिया ने किया शुभारंभ, 38 लाख के सामुदायिक भवन का लोकार्पण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सरकार आपके द्वार’ की भावना के अनुरूप सिरोंजा के मंगल भवन में खंड स्तरीय सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन किया गया। नरयावली विधायक इंजी.
प्रदीप लारिया के मुख्य आतिथ्य में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शिविर का शुभारंभ हुआ। विधायक श्री लारिया ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी ली।
शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए प्राप्त प्रकरणों पर नियमानुसार कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
इसी अवसर पर विधायक लारिया ने सिरोंजा में 38 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। सामुदायिक भवन के उपलब्ध होने से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर जनसुविधा का लाभ मिलेगा।
विधायक लारिया ने कहा कि सेवा सेतु शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं को ग्रामीणों के बीच पहुंचाकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से परीक्षण कर समयबद्ध एवं नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, सरपंचगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

//समाचार 02// *नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2026* *नगर परिषद सुसनेर अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन की मतगणना सम्पन्न*…
पूरी खबर पढ़ें →
//समाचार 02// *नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2026* *नगर परिषद सुसनेर अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन की मतगणना सम्पन्न*…
पूरी खबर पढ़ें →
//समाचार 02// *नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2026* *नगर परिषद सुसनेर अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन की मतगणना सम्पन्न*…
पूरी खबर पढ़ें →
//समाचार 01// *आगर के पालखेड़ी में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर आयोजित* *पात्र हितग्राहियों को हित लाभ वितरित*…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजंगली जानवर के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण वृद्ध घायल, बाघ के हमले की आशंका से गांव में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsअंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार रहटगांव। थाना रहटगांव पुलिस ने बड़ीझिरी-बोबदा रोड पर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।