भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में सीएम मोहन यादव ने लगा दी डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल की क्लास

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भाजपा की पहली कोर ग्रुप बैठक में अफसरशाही को लेकर चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को उस वक्त असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कथित कफ सिरप मामले को लेकर सवाल खड़े कर दिए।
नए प्रदेश प्रभारी बिप्लव कुमार देब और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी की मौजूदगी में हुई भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और मंत्रियों की अधिकारियों के साथ समन्वय को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने अधिकारियों के कामकाज को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि कई अफसर मंत्रियों की बात नहीं सुनते और अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं।
राजेंद्र शुक्ला ने अपनी बात रखते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के घर में घुसने की घटना का भी उल्लेख किया और प्रदेश में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे पर चिंता जताई। इसी दौरान मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े चर्चित कफ सिरप मामले का उल्लेख करते हुए उनसे सवाल किया कि जब उनके पास इतना महत्वपूर्ण विभाग है, तो कफ सिरप जैसी घटना कैसे हो गई। मुख्यमंत्री के सवाल के बाद बैठक में मौजूद नेताओं के बीच स्वास्थ्य विभाग की जवाबदेही को लेकर चर्चा हुई।
इस दौरान यह बात सामने आई कि प्रशासनिक व्यवस्था में अधिकारियों की भूमिका के साथ-साथ संबंधित विभागों के राजनीतिक नेतृत्व की जवाबदेही भी महत्वपूर्ण है। हालांकि, बैठक में हुई बातचीत को लेकर सामने आई जानकारी के अलग-अलग दावे हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टरों द्वारा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया। वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री से मंत्रियों की नियमित बातचीत नहीं होने का विषय उठाते हुए कहा कि कई बार 15-15 दिन तक सीएम से बात नहीं हो पाती।
बैठक में सामने आए इन मुद्दों से प्रदेश में सरकार, संगठन और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा होने की बात सामने आई है
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





