सोहगीबरवा क्षेत्र में बाढ़ के बाद हालात सामान्य करने के लिए जिला प्रशासन ने राहत एवं पुनर्स्थापना अभियान किया तेज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सोहगीबरवा में बाढ़ के बाद युद्धस्तर पर सफाई और राहत कार्य, 70 सफाईकर्मी व मेडिकल टीम कर रही कैंप
महराजगंज/ उत्तर प्रदेश।
सोहगीबरवा क्षेत्र में बाढ़ के बाद हालात सामान्य करने के लिए जिला प्रशासन ने राहत एवं पुनर्स्थापना अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर तीनों प्रभावित ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, स्वास्थ्य, पशुधन देखभाल, क्षति आकलन और राहत कार्य लगातार चलाए जा रहे हैं।
बाढ़ के बाद संक्रमण और जलजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए करीब 70 सफाईकर्मियों की टीम क्षेत्र में कैंप कर सार्वजनिक भवनों, सड़कों, नालियों और बाजार क्षेत्रों की सफाई में जुटी है। निगरानी के लिए एक एडीओ समेत 09 ग्राम पंचायत सचिव भी क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं। बीडीओ निचलौल मौके पर चल रहे कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 02 चिकित्सकों समेत 10 स्वास्थ्यकर्मियों की मेडिकल टीम प्रभावित गांवों में कैंप कर लोगों की जांच और उपचार कर रही है। सीएमओ के अनुसार जरूरत के मुताबिक दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।
वहीं, पशुधन विभाग की 06 सदस्यीय टीम भी क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर पशुओं का उपचार कर रही है। टीम में एक डिप्टी सीवीओ और दो सीवीओ शामिल हैं। मृत पशुओं के सुरक्षित निस्तारण समेत पशुधन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी विभाग नजर बनाए हुए है।
बाढ़ से हुई क्षति का वास्तविक आकलन करने के लिए राजस्व विभाग ने 15 लेखपालों की टीम को सर्वे में लगाया है। टीम घर-घर और मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा ले रही है। सर्वे के आधार पर नियमानुसार अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
तीनों प्रभावित ग्राम पंचायतों में कम्युनिटी किचन भी संचालित किए जा रहे हैं, जहां प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ राहत, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पशुधन और क्षति आकलन के कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने के साथ जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करना है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हरदोई। यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नियमों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच जिला अध्यक्ष सचिन त्रिवेदी…
पूरी खबर पढ़ें →
*कानपुर, 10 अक्टूबर 2026।** हौंसलों की उड़ान फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को ईदगाह कॉलोनी, 13 नंबर पार्क…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*रुपईडीहा में नवरात्र पर सजी माँ दुर्गा की प्रतिमाएं, बाजार में बढ़ी रौनक* रुपईडीहा बहराइच। प्रत्येक वर्ष की…
पूरी खबर पढ़ें →
*डिबाई, बुलंदशहर | 10 अक्टूबर 2026* *बुलंदशहर: वार्ड सभासद ने विद्युत विभाग की फर्जी आख्या के खिलाफ मुख्यमंत्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*घटस्थापना के अवसर पर नेपालगंज में 'कुटुम्ब किचन' शुरू होने जा रहा है, मौलिक नेपाली स्वाद पर जोर*…
पूरी खबर पढ़ें →
बेलघाट थाने में समाधान दिवस पर सुनी गईं फरियादें, काली पट्टी बांधकर लेखपालों ने किया प्रदर्शन राजस्व से…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।