सरकार आपके द्वार: मालथौन और खुरई में सेवा सेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित, हितग्राहियों को करोड़ों की सहायता

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण करना है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से आग्रह किया कि वे माताओं, बहनों और बच्चों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएं और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार, बच्चों को भोजन, किताबें, खेल एवं टीकाकरण सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार 3 अक्टूबर को बस स्टैंड प्रांगण मालथौन में सरकार आपके द्वार के तहत ब्लॉक स्तरीय सेवा सेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसी अवसर पर आंगन का मिलन कार्यक्रम के तहत सराहनीय कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 200 कार्यकर्ताओं सहायक को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। इसके बाद खुरई स्थित महाकाली टीनशेड में भी सरकार आपके द्वार के तहत ब्लॉक स्तरीय सेवा सेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
मालथौन में जनपद पंचायत की योजनाओं के अंतर्गत संबल योजना के 6 हितग्राहियों को 16 लाख रुपये, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 10 हितग्राहियों तथा मनरेगा की मां की बगिया योजना के 5 हितग्राहियों को 5 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। आजीविका मिशन के तहत 30 स्व-सहायता समूहों को 1 करोड़ 5 लाख रुपये का क्रेडिट लिंकेज लाभ दिया गया।
संबल योजना के तहत एक परिवार को 4 लाख रुपये की राशि भी प्रदान की गई। श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित हैं, इसलिए क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याएं और आवश्यक कार्य संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखें, ताकि उनका यथासंभव शीघ्र निराकरण किया जा सके।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, आंगनवाड़ी कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से उन्होंने केंद्र समय पर खोलने तथा शासन की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने का आग्रह किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण तथा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं आमजन के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि नौदुर्गा से क्षेत्र के घरों तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पहले क्षेत्र में पेयजल की समस्या थी, लेकिन लगातार प्रयासों से इस दिशा में बड़ा काम हुआ है। इसके अलावा स्कूल भवन, आंगनवाड़ी भवन, कॉलेज, ऑडिटोरियम, खेल भवन, मंदिर, सड़क निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों से क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार हुआ है।
उन्होंने कहा कि गांवों और नगरों में सड़कों के विस्तार से आवागमन की सुविधा बेहतर हुई है तथा मंदिरों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के कार्य भी कराए गए हैं। जनपद पंचायत खुरई में ऊर्जा विभाग 4, किसान कल्याण 20, खाद्य विभाग 12, आजीविका मिशन 135, प्रधानमंत्री आवास 60, महिला बाल विकास 27, श्रम विभाग संबल एवं कर्मकार 30, सामाजिक न्याय पेंशन 11, स्वास्थ्य विभाग आयुष्मान से संबंधित 7 कुल 307 आवेदन शिविर में प्राप्त हुये।
जिनमें से मौके पर 48 आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया गया। इसी तरह मालथौन ब्लॉक स्तरीय शिविर में पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग 8, राजस्व विभाग 91, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग 2, श्रम विभाग की संबल व कर्मकार से संबंधित 6, सामाजिक न्याय विभाग पेंशन से संबंधित 18 और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 2 कुल 171 आवेदन प्राप्त हुये।
जिनमें से मौके पर ही 68 का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया गया। खुरई में आयोजित शिविर को लेकर श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यहां स्वास्थ्य शिविर निःशुल्क आयोजित किया गया है, जिसमें बीपी, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की जा रही हैं।
विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए हैं, जहां नागरिक अपनी समस्याओं के संबंध में आवेदन एवं जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी विभिन्न गतिविधियां संचालित हैं तथा पात्र हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र और स्वीकृत कार्यों से संबंधित दस्तावेज एवं चेक प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखने और शासन की योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।
4 अक्टूबर को खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी नगरीय निकायों में होंगे सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर खुरई नगर पालिका के शिविर में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह जी एवं बंदरी और बरोदियाकलां के शिविर में श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में नीतेश यादव मंडल अध्यक्ष, अनिल पाराशर मंडल अध्यक्ष, श्रीमती मीना कुशवाहा, श्रीमती संध्या राजपूत अध्यक्ष, श्रीमती रश्मि सोनी, श्रीमती मालती अहिरवार अध्यक्ष, जयंत सिंह बुंदेला नपा अध्यक्ष, बलवीर सिंह राजपूत उपाध्यक्ष, राजकुमार बघेल मंडल अध्यक्ष, अरविंद सिंह लोधी मंडल अध्यक्ष, रावराजा राजपूत, जितेंद्र सिसोदिया, गोलू प्रताप राय, हीरू राजपूत, शिवराज सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिंह, आशीष पटेरिया, श्रीमती मीना कुशवाहा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, मीना कश्यप सीईओ मालथौन, श्रीमती संयोगिता राजपूत महिला बाल विकास अधिकारी, हम्मीर सिंह बीईओ, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, श्रीमती नन्हीबाई अहिरवार, राहुल चौधरी, रविंद्र राजपूत, राजपाल राजपूत, श्रीमती शांति ठाकुर, रूपेश रानी, जिला मंत्री हरिशंकर कुशवाहा, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती, रामकुमार यादव, अंकित ठाकुर जनपद सदस्य, राम शास्त्री, प्रवीण जैन, परमानंद यादव, प्रतिभा पुरोहित, निशा नामदेव, प्रियंका रजक, मनीषा दुबे उपस्थित रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






