Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र मझिगवां क्रमांक-1 का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

04 Oct 2026, 09:14 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र मझिगवां क्रमांक-1 का कलेक्टर ने किया निरीक्षण। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र मझिगवां क्रमांक-1 का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

आंगनवाड़ी केन्द्र समय पर खोलने एवं बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

एसएएम एवं एमएएम बच्चों को चिन्हित कर एनआरसी केन्द्रों में भर्ती कराने के दिए निर्देश।

सिंगरौली:  सेवा सेतु अभियान एवं मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र मझिगवां क्रमांक-1 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्र में संधारित पंजियों एवं अभिलेखों का अवलोकन करते हुए बच्चों की उपस्थिति, केन्द्र के संचालन तथा बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार की स्थिति की जानकारी ली। आंगनवाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि आंगनवाड़ी केन्द्र निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से खुले तथा बच्चों की नियमित एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को नाश्ता एवं पोषण आहार निर्धारित समय पर उपलब्ध कराया जाए तथा पोषण आहार की गुणवत्ता एवं वितरण की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर की सतत निगरानी करते हुए नियमित रूप से वजन लेने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों के पोषण स्तर में होने वाले परिवर्तन की समय पर पहचान की जा सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि आंगनवाड़ी केन्द्र में एसएएम एवं एमएएम श्रेणी के बच्चों को चिन्हित कर उनकी नियमित निगरानी की जाए तथा आवश्यकता अनुसार उन्हें एनआरसी केन्द्रों में भर्ती कराकर समुचित उपचार एवं पोषण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि कुपोषण की रोकथाम के लिए बच्चों के अभिभावकों को भी पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

कलेक्टर ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करने तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए मैदानी अमला सतत निगरानी एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करे। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी सेवाएं पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत संघप्रिय उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली चुटकी
Azamgarh12 Oct

आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली चुटकी

आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली…

पूरी खबर पढ़ें →
अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 धार में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों का अद्भुत जलवा; अग्रसेन जयंती पर महाआरती और रिकॉर्ड रक्तदान
Dhar12 Oct

अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 धार में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों का अद्भुत जलवा; अग्रसेन जयंती पर महाआरती और रिकॉर्ड रक्तदान

धार।अग्रसेन जयंती महोत्सव के 7 वे दिन शनिवार की शाम वाद विवाद , तात्कालिक एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता…

पूरी खबर पढ़ें →
काजीरंगा से सूपखार जंगली भैंस लाने वाले परिवहन दल के प्रत्येक सदस्य को मिले 10-10 हजार रुपये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चेक प्रदान कर पूरी की घोषणा
Balaghat12 Oct

काजीरंगा से सूपखार जंगली भैंस लाने वाले परिवहन दल के प्रत्येक सदस्य को मिले 10-10 हजार रुपये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चेक प्रदान कर पूरी की घोषणा

जिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट,11 अक्टूबर 2026। जंगली भैंसा पुनर्व्यवस्थापन परियोजना के अंतर्गत असम…

पूरी खबर पढ़ें →
बालाघाट जिले के टाइगर रिजर्व के सूपखार में 100 साल बाद जंगली भैंसों की वापसी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़े बाड़े में किया स्थानांतरित
Balaghat12 Oct

बालाघाट जिले के टाइगर रिजर्व के सूपखार में 100 साल बाद जंगली भैंसों की वापसी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़े बाड़े में किया स्थानांतरित

जिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) काजीरंगा से लाए गए आठ जंगली भैंसों को क्वारंटाइन के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!