फूलपुर गल्ला मंडी में सड़क पर रखा जनरेटर बना परेशानी का सबब, राहगीरों को हो रही दिक्कत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया
पद – जिला पत्रकार
जिला – आजमगढ़
प्रदेश – उत्तर प्रदेश
आजमगढ़। फूलपुर गल्ला मंडी में पानी सप्लाई के लिए चल रहे खुदाई कार्य के बीच सड़क पर रखा जनरेटर राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब दो सप्ताह से जनरेटर सड़क पर ही रखा हुआ है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
सड़क पर जनरेटर रखे होने के कारण साइकिल, रिक्शा और टेंपो चालकों को निकलने में काफी परेशानी होती है। आसपास के लोगों का कहना है कि कई बार वाहन जनरेटर से टकराते-टकराते बचे हैं, जबकि कुछ लोगों को चोट लगने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क पर जनरेटर रखे होने के बावजूद अभी तक जिम्मेदार लोगों का ध्यान इस ओर नहीं गया है। इससे गल्ला मंडी में आने-जाने वाले दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने संबंधित जिम्मेदार विभाग और अधिकारियों से मांग की है कि जनरेटर को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में कथित जुए के एक बड़े अड्डे पर जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…
पूरी खबर पढ़ें →
पाली 19अकटुबंर। जोधपुर गौतम सभा के चुनाव संपन्न हुये।जिसमे गौतम सभा अध्यक्ष श्रीमान नरेश कुमार जी जाजडा,(र्निविरोध निर्वाचित)उपाध्यक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
बिहार के नालंदा में 14 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे उत्पाद विभाग की टीम झारखंड से लाई…
पूरी खबर पढ़ें →
बिहार के नालंदा में 14 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे उत्पाद विभाग की टीम झारखंड से लाई…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।