Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

भगवान पद्मप्रभु की 51 फीट दिव्य प्रतिमा के सान्निध्य में 26.89 लाख की सीसी सड़क का विधायक लारिया ने किया भूमिपूजन

04 Oct 2026, 03:16 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भगवान पद्मप्रभु की 51 फीट दिव्य प्रतिमा के सान्निध्य में 26.89 लाख की सीसी सड़क का विधायक लारिया ने किया भूमिपूजन - सागर, मध्य प्रदेश

।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सिदगुवां पहाड़ी स्थित श्री दिगम्बर जैन तपोवन भूमि जैन तीर्थ स्थल णमोकार मंत्र की पवित्र अनुगूंज और आध्यात्मिक भावों से आलोकित हो उठा। नरयावली विधायक इंजी.

प्रदीप लारिया के प्रयासों से सिदगुवां मुख्य मार्ग से तपोवन भूमि तक 26.89 लाख की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमिपूजन संपन्न हुआ। यह वही पावन तपोभूमि है, जहां जैन धर्म के छठे तीर्थंकर भगवान 1008 श्री पद्मप्रभु जी की 51 फीट ऊंची भव्य एवं दिव्य प्रतिमा विराजमान है।

भगवान की पावन उपस्थिति में हुआ यह भूमिपूजन श्रद्धा और विकास के सुंदर संगम का साक्षी बना। सड़क निर्माण से दर्शनार्थियों एवं धर्मावलंबियों के लिए तीर्थ तक पहुंचना सुगम होगा।

इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि “जैन दर्शन अहिंसा, संयम, अपरिग्रह और आत्मशुद्धि का जीवन-दर्शन है। तपोवन जैसी पावन भूमि मनुष्य को अपने अंतर्मन की ओर लौटने की प्रेरणा देती है।

इस तीर्थ तक श्रद्धालुओं का मार्ग सुगम करना मेरे लिए केवल विकास कार्य नहीं, आस्था के प्रति सम्मान और सेवा का भाव है। उन्होंने कहा कि “तपोवन में आयोजित पंच कल्याणक महोत्सव सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होकर मुझे सदैव आत्मिक अनुभूति हुई है।

इस पावन स्थल के विकास का जो संकल्प लिया था, आज 26.89 लाख के इस मार्ग के भूमिपूजन के साथ वह संकल्प सिद्धि की दिशा में आगे बढ़ा है। विधायक लारिया ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व किसी एक समाज तक सीमित नहीं होता।

सभी समाजों की आस्था, परंपरा और आवश्यकताओं का सम्मान करते हुए सबको साथ लेकर चलना ही जनसेवा का संस्कार है। सिदगुवां का तपोवन जैन समाज की आस्था के साथ क्षेत्र की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर भी है।

भूमिपूजन के दौरान “णमो अरिहंताणं, णमो सिद्धाणं…” की पवित्र ध्वनि से वातावरण भावविभोर हो उठा। समिति सदस्यों ने विधायक श्री लारिया का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के समापन पर सहभोज का आयोजन हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी गुलझारीलाल जैन, डॉ.

अशोक सिंघई, अशोक जैन पटवारी, सुरेंद्र जैन मालथौन, पवन जैन मेडीकल, सुखमल जैन, अनिल जैन नैनधरा, मनीष निर्माण जंक्शन, प्रसन्न जैन बंडा, संजय जैन कंट्रोल, पार्षद राजा रिछारिया, सरपंच रूद्र प्रताप सिंह, बाबूलाल रोहित, पिंटू ठाकुर, आलोक जैन बरायठा, डॉ. अमिताभ जैन, डॉ.

अरुण सिंघई, संजीव जैन स्टेशनरी, प्रवीण जैन बंडा, बीके जैन, प्रेमचंद पटवारी, रचना मेडिकल, विमल जैन बिलानी, नीटू जैन बंडा सहित जैन समाज एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। तपोवन में केवल सड़क का भूमिपूजन नहीं हुआ,श्रद्धा तक पहुंचने वाले एक नए पथ का शुभारंभ हुआ।

णमोकार मंत्र की अनुगूंज में सेवा-संकल्प ने सिद्ध किया कि जब विकास आस्था से जुड़ता है, तो निर्माण भी साधना का स्वरूप ले लेता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

काजीरंगा से सूपखार जंगली भैंस लाने वाले परिवहन दल के प्रत्येक सदस्य को मिले 10-10 हजार रुपये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चेक प्रदान कर पूरी की घोषणा
Balaghat12 Oct

काजीरंगा से सूपखार जंगली भैंस लाने वाले परिवहन दल के प्रत्येक सदस्य को मिले 10-10 हजार रुपये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चेक प्रदान कर पूरी की घोषणा

जिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट,11 अक्टूबर 2026। जंगली भैंसा पुनर्व्यवस्थापन परियोजना के अंतर्गत असम…

पूरी खबर पढ़ें →
बालाघाट जिले के टाइगर रिजर्व के सूपखार में 100 साल बाद जंगली भैंसों की वापसी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़े बाड़े में किया स्थानांतरित
Balaghat12 Oct

बालाघाट जिले के टाइगर रिजर्व के सूपखार में 100 साल बाद जंगली भैंसों की वापसी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़े बाड़े में किया स्थानांतरित

जिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) काजीरंगा से लाए गए आठ जंगली भैंसों को क्वारंटाइन के…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर परिषद अध्यक्ष कुशल सिंह के हस्ताक्षर नहीं होने के कारण भुगतान की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है
Umaria12 Oct

नगर परिषद अध्यक्ष कुशल सिंह के हस्ताक्षर नहीं होने के कारण भुगतान की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है

चार करोड़ की सीसी सड़क पर उठे सवाल! दो बार कोर कटिंग के बाद भी भुगतान अटका, अधूरे…

पूरी खबर पढ़ें →
क्रिकेट का महाकुंभ: इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20I का रोमांचक मुकाबला, शाम 7:30 बजे से होगा घमासान
Indore11 Oct

क्रिकेट का महाकुंभ: इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20I का रोमांचक मुकाबला, शाम 7:30 बजे से होगा घमासान

🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर से विशेष संवाद दाता की रिपोर्ट:…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में शारदीय नवरात्रे के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
Moradabad11 Oct

कांठ में शारदीय नवरात्रे के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

कांठ में शारदीय नवरात्रे के शुभारंभ के साथ ही रविवार को क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। नवरात्रे…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!