Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bhilwara

शाहपुरा में 41 केंद्रों पर 5400 नवसाक्षरों ने दी FLNAT परीक्षा

04 Oct 2026, 03:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शाहपुरा में 41 केंद्रों पर 5400 नवसाक्षरों ने दी FLNAT परीक्षा - BHILWARA, राजस्थान

शाहपुरा, 4 अक्टूबर। उल्लास–नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा (FLNAT) 2026-27 का प्रथम चरण रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को शाहपुरा ब्लॉक में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

परीक्षा में 41 परीक्षा केंद्रों पर 5400 नवसाक्षरों ने भाग लिया। जिनमें 1350 पुरुष व 4050 महिलाएं शामिल हुई l
परीक्षा प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की गई।

नवसाक्षरों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देकर अपनी पढ़ने-लिखने एवं संख्यात्मकता संबंधी दक्षताओं का मूल्यांकन कराया। परीक्षा को लेकर नवसाक्षरों में विशेष उत्साह देखा गया और उन्होंने इसे अपने सीखने के स्तर को परखने तथा आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर माना।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश कुमार व्यास के निर्देशन एवं जिला साक्षरता एवं सतत् शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में परीक्षा की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संपन्न हुईं। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नवसाक्षरों को प्रोत्साहित किया।

ब्लॉक साक्षरता समन्वयक हनुमान प्रसाद शर्मा ने बताया कि FLNAT परीक्षा नवसाक्षरों की सीखने की उपलब्धियों के आकलन का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से नवसाक्षरों की पढ़ने, लिखने और गणना संबंधी दक्षताओं का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन किया जाता है, जिससे उनके आगामी शैक्षिक विकास की दिशा तय करने में सहायता मिलती है।

शाहपुरा ब्लॉक में एक आदर्श साक्षरता परीक्षा केंद्र राउमावि प्रतापपुरा में स्थापित किया गया, जहां नवसाक्षरों के लिए स्वागत द्वार, रंगोली एवं सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया। नवसाक्षर महिलाएं नाचती-गाती परीक्षा केंद्र पर पहुंचीं, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और उमंग का संचार हुआ।

उन्होंने परीक्षा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पीईईओ/यूसीईईओ, साक्षरता प्रभारियों, शिक्षकों एवं संबंधित कार्मिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से परीक्षा शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!