मां विद्या भारती शिक्षण समिति द्वारा बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए, ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मोबाइल के माध्यम से छः केंद्रों में आयोजित हुई ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026
दोनों स्तरों में 307 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
पथरिया। माँ विद्या भारती शिक्षण सेवा समिति, पथरिया द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सकेत,पड़ियाइन,पत्थरगढ़ी, अमोरा,पुटपुरा व पंडरभट्ठा केंद्रों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रतियोगिता को दो स्तरों में आयोजित किया गया। प्रथम स्तर में कक्षा 3 से 8 तथा द्वितीय स्तर में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दोनों स्तरों को मिलाकर कुल 307 प्रतिभागियों ने मोबाइल की सहायता से ऑनलाइन परीक्षा दी। जिसमे प्रथम स्तर में प्रथम कृष राजपूत, द्वितीय उर्वी गुप्ता,तृतीय अभिजीत ध्रुव चतुर्थ भूपेंद्र यादव व पंचम सत्यकला पाटले ने व द्वितीय स्तर में प्रथम रितेश सिंह, द्वितीय धनंजय निषाद तृतीय भुनेश्वरी पाल चतुर्थ साधना जायसवाल व पंचम स्थान करण कुमार जायसवाल ने प्राप्त कर अपने माता-पिता व गुरुजनों का मान बढ़ाया
परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित परीक्षा समूह में जोड़ा गया तथा कक्षा के अनुरूप ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया गया। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर शिक्षकों द्वारा आवश्यक तकनीकी सहयोग, बैठक व्यवस्था एवं अनुशासन सुनिश्चित किया गया। प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में प्रतिभागी विद्यालयों के केंद्राध्यक्ष प्राचार्यों एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजक समिति ने सभी पालकों, विद्यालयों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, आत्मविश्वास एवं नियमित अध्ययन की रुचि विकसित करना है।
समिति द्वारा आगे भी “आओ और सीखें” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह के चौथे रविवार को ऑनलाइन टेस्ट आयोजित करने की जानकारी दी गई है, जिसमें विद्यार्थी घर बैठे मोबाइल के माध्यम से सहभागिता कर सकेंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

જિલ્લા પંચાયત પ્રમુખ શ્રી રાજેશભાઈ ગામીત તેમજ વિધાનસભાના નાયબ મુખ્ય દંડક શ્રી વિજયભાઈ પટેલના હસ્તે કૃષિ વૈવિધ્યકરણ યોજના…
पूरी खबर पढ़ें →
कौशांबी जिले के MVIET COLLEGE में मनाई गई डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती, विद्यार्थियों को दिया बड़े…
पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति अभियान: साइबर ठगी से बचाव के गुर सीखेंगे विद्यार्थी, करियर गाइडेंस भी मिला कोल्हुई के स्कूल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News11 अक्टूबर रविवार 2026, से प्रारंभ हुए शारदीय नवरात्रि पर्व को पूरे देशभर में श्रदधा, भक्ति, धूमधाम के…
पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी/नगरी। धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के ग्राम नवागांव सांकरा में करु कांदा समझकर जहरीला बेचांदी कांदा खाने…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में दो दिवसीय संस्कृत शिक्षक संदर्शिका कार्यशाला का आयोजन किया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।