Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य- श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह

05 Oct 2026, 10:49 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य- श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे इस अभियान के तहत लगातार विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से आग्रह किया कि वे अपने केंद्रों पर आने वाले बच्चों, माताओं और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बांदरी और रजवांस में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बांदरी के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 तथा रजवांस के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। वहीं नगर परिषद बांदरी के बस स्टैंड प्रांगण तथा नगर परिषद बरौदियाकलां के हॉकर जोन टीनशेड में सेवा सेतु शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर लगाए गए।

शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे तथा लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन लिए गए। विशेष सेवा सेतु शिविर में पीएम स्वनिधि योजना के 10 हितग्राहियों तथा संबल योजना के 5 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया, जबकि आंगनवाड़ी क्षेत्र में 50 प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बीपी, शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था के साथ जरूरत के अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि शिविरों में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहते हैं, इसलिए नागरिक अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके निराकरण का प्रयास कर सकते हैं। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना इन शिविरों का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा गरीब, महिला, किसान, श्रमिक एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उज्ज्वला योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन, जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न तथा महिलाओं और बच्चों के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र में लगाए जा रहे शिविरों का लाभ उठाएं और पात्रता के अनुसार योजनाओं के लिए आवेदन करें। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं भी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देने और लाभ दिलाने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि बांदरी और बरौदियाकलां सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हुए हैं। सड़कों, स्कूल भवनों, आंगनवाड़ी केंद्रों, उद्यानों, खेल मैदानों, ऑडिटोरियम सहित अनेक विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदली है।

मंदिरों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर भी काम हुआ है। आने वाले समय में नल-जल योजना के माध्यम से घर-घर पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो विकास कार्य हुए हैं, वे सभी के सामने हैं और आगे भी नागरिकों द्वारा बताई जाने वाली आवश्यकताओं एवं समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में सीएमओ संजय समुद्रे, श्रीमती संध्या जितेंद्र सिंह राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुधा विश्वनाथ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीमती शारदा, नगर पंचायत बरौदियाकलां अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा, पंडित आरसी दुबे, कल्पना चैबे, सरोज कुशवाहा, अनीता ताम्रकार, अनीता नामदेव, मंजू राय, अनिल पाराशर, मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पप्पू मुकद्दम, देशराज सिंह, सनत साहू, पार्षद सुरेंद्र सिंह, पार्षद दुर्गा सिंह, पार्षद समर सिंह, पार्षद मोहन अहिरवार, राजेंद्र सिंह ठाकुर, उमेश राय, रावराजा राजपूत, तुलसीराम यादव, नरेश जैन, संतोष कुशवाहा, अवधेश सिंह, जनक लोधी, लल्लूपाल जितेंद्र राजपूत, सचिन साहू, राजू चैहान, सुरेंद्र सिंह, मकसूद अली, कोमल यादव, रामसिंह ठाकुर, दयाराम चैरसिया, बलराम ठाकुर, रामकुमार बघेल, गोलू राय, मंडल अध्यक्ष मालथौन अरविंद लोधी, मनीष पटवा, रविंद्र ठाकुर, अजमेर लोधी एवं निरंजन सिंह ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ganganagar19 Oct

सरपंची के चक्कर में भूले अपना दायित्व,नशा मुक्त समाज बनाने का दावा करने वाले भूले अपना कर्तव्य।

श्री गंगानगर जिले के ग्राम पंचायत पक्की में चुनाव का दौर धीरे धीरे अपनी रफ्तार पकड़ रहा है।और…

पूरी खबर पढ़ें →
भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष बने चौधरी ऋषिपाल सिंह
Moradabad18 Oct

भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष बने चौधरी ऋषिपाल सिंह

तहसील कांठ क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह…

पूरी खबर पढ़ें →
मनरेगा कार्यों में कथित अनियमितता पर जिला पंचायत सीधी का शिकंजा, 9 जिम्मेदारों को नोटिस अहिरनटोला पंचायत में फर्जी मूल्यांकन व भुगतान के आरोपों की जांच; करीब ₹15.46 लाख की राशि से
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में समाज सेवियों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति जबलपुर: शहर में आयोजित एक दिवसीय ‘पिछड़ा वर्ग सम्मेलन’ में सामाजिक न्याय और एकजुटता का संदेश देने के लिए
ब्रह्माकुमारी महाविद्यालय में नवरात्र महोत्सव की मनमोहक झांकी
Jabalpur18 Oct

ब्रह्माकुमारी महाविद्यालय में नवरात्र महोत्सव की मनमोहक झांकी

ब्रह्माकुमारी महाविद्यालय में नवरात्र महोत्सव की मनमोहक झांकी ने मोहा मन पत्रकारों ने आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!