तखला ,ठिकरिया औधोगिक क्षेत्र का कलेक्टर द्वारा किया गया निरिक्षण

कटनी
कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ने शनिवार को तखला-टिकरिया में विकसित हो रहे नवीन औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सड़क, बिजली, पानी सहित सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि आवंटित भूखंडों वाले उद्यमियों को जल्द आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे अपनी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का कार्य शुरू कर सकें।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक ज्योति सिंह मौजूद रहीं।
19.52 हेक्टेयर में विकसित हो रहा औद्योगिक क्षेत्र
नवीन औद्योगिक क्षेत्र 19.52 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। यहां कुल 89 भूखंड तैयार किए गए हैं, जिनमें से करीब 90 प्रतिशत भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है। भूखंडों के आवंटन के बाद क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और स्थानीय स्तर पर निवेश व रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है।
करीब 12 करोड़ रुपये से विकसित हो रहा आधारभूत ढांचा
औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, विद्युत सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने इन कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया और शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विद्युतीकरण और लाइट फिटिंग का कार्य जारी
महाप्रबंधक उद्योग ज्योति सिंह ने कलेक्टर को विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में विद्युतीकरण एवं लाइट फिटिंग का कार्य तेजी से जारी है। कलेक्टर ने अधिकारियों से कार्यों की समय-सीमा और शेष आवश्यक सुविधाओं की जानकारी लेते हुए सभी कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए ।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






