सोनबरसा ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा फैसला, प्रधान पूनम कुशवाहा के अधिकार बहाल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जांच में भुगतान प्रक्रिया में खामियां मिलीं, लेकिन धनराशि के दुरुपयोग की पुष्टि नहीं; 18 मई 2026 के प्रतिबंध संबंधी आदेश को किया गया बहाल
कासिमाबाद/गाजीपुर। सोनबरसा उर्फ कासिमाबाद ग्राम पंचायत में विकास कार्यों से जुड़े वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं की शिकायत पर हुई जांच के बाद जिला प्रशासन ने ग्राम प्रधान पूनम कुशवाहा के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार बहाल कर दिए हैं।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने संयुक्त जांच आख्या के आधार पर यह निर्णय लिया है। जांच में भुगतान प्रक्रिया में कई प्रक्रियात्मक खामियां सामने आईं।
जांच के अनुसार करीब 2.54 लाख रुपये मजदूरी मद का भुगतान प्रधान पति के भाई प्रभुनाथ सिंह कुशवाहा के निजी बैंक खाते में होने की बात सामने आई। वहीं करीब 8.29 लाख रुपये सामग्री मद का भुगतान प्रधान पति के भाई संतोष कुशवाहा की फर्म ‘जय मां दुर्गा इंटरप्राइजेज’ को किए जाने का उल्लेख जांच में है।
हालांकि जांच में धनराशि के दुरुपयोग की पुष्टि नहीं हुई तथा ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों को संतोषजनक पाया गया। इसी आधार पर प्रशासन ने प्रधान के विरुद्ध लगाए गए वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रतिबंध को हटाने का निर्णय लिया।
जांच आख्या में भविष्य में वित्तीय नियमों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
जिला प्रशासन कार्यालय से जारी आदेश 3 अक्टूबर 2026 को संबंधित अधिकारियों को अनुपालन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है। इस फैसले के बाद सोनबरसा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज | गाजीपुर
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Breaking news.... ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟਰ....... ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ....... ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਨੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ’ਤੇ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਆਪਣੇ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, आज SSP अयोध्या ने किया शहर में पैदल गश्त* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर…
पूरी खबर पढ़ें →
Breaking News Just Now- ਨਰਸਰੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹਦੀ ਸਾਢੇ ਤਿੰਨ ਸਾਲ ਦੀ ਮਸੂਮ ਬੱਚੀ ਨਾਲ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਘਨੌਣੀ ਹਰਕਤ।…
पूरी खबर पढ़ें →
पंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अयोध्या…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।