Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

धुलावट गांव में बाल्मिक चौपाल पर सम्मान समारोह आयोजित

06 Oct 2026, 11:08 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धुलावट गांव में बाल्मिक चौपाल पर सम्मान समारोह आयोजित - नूँह, हरियाणा

धुलावट गांव में बाल्मिक चौपाल पर सम्मान समारोह आयोजित।

तावडू। खंड के गांव धुलावट में रविवार को वाल्मीकि चौपाल पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायसीना 360 से जुड़े चौधरी रोहतास सौदा का धुलावट बारह की ओर से फूलमाला पहनाकर एवं पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन धुलावट बारह के वर्तमान चौधरी नेपाल सिंह डलसुस एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस दौरान समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा आपसी भाईचारे और सहयोग को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने दहेज प्रथा, नशाखोरी, पाखंड, फिजूलखर्ची और अशिक्षा जैसी बुराइयों के खिलाफ सामूहिक रूप से जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में जाने-माने इतिहासकार एवं साहित्यकार हंसराज भारतीय दमदमा-शालीखेड़ा चौबीसी ने ऐतिहासिक तथ्यों का उल्लेख करते हुए वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए पंचायतों और सामाजिक संगठनों को ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ आगे आना होगा। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने तथा नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा कि समाज की समस्याओं का समाधान केवल व्यक्तिगत प्रयासों से नहीं, बल्कि सामूहिक सहयोग और जागरूकता से संभव है। उन्होंने पंचायतों से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ ठोस कदम उठाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विशेष प्रयास करने की अपील की।
इस अवसर पर रामेश्वर सूंधिया, सत्यदेव चिड़ालिया, चौधरी रोहतास सौदा, दयाचंद प्रधान लाडूवास, नेपाल सिंह डलसुस, सुरेश आचार्य, किरूरी, सतीश बनवारी, जयपाल, बीरपाल, मेहरसिंह इमामनगर, प्रदीप डलसुस, रवि धुलावटिया, समीम प्रधान अध्यक्ष तावडू ब्लॉक, नरेश, राकेश, विजय, परवीन, सचिन, कपिल, सरपंच दिलशाद, खालिद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने, आपसी भाईचारा कायम रखने और समाजहित के कार्यों में मिलकर योगदान देने का संकल्प लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ फिरोजाबाद
Firozabad06 Oct

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ फिरोजाबाद

फ़िरोज़ाबाद ब्रेकिंग मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर-स्टाफ और तीमारदारों में मारपीट फिरोजाबाद। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अस्थि रोग…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर के मरीजों को बड़ी राहत: जिला अस्पताल में लगेगी 10.25 लाख की हेमोडायलिसिस मशीन सांसद विवेक तन्खा ने सांसद निधि से दी सौगात, अब ड
सड़क सुरक्षा नियमों की पालना से ही जान- माल की सुरक्षा संभव:डीसी अखिल पिलानी
Nuh06 Oct

सड़क सुरक्षा नियमों की पालना से ही जान- माल की सुरक्षा संभव:डीसी अखिल पिलानी

सड़क सुरक्षा नियमों की पालना से ही जान-माल की सुरक्षा संभव :डीसी अखिल पिलानी नूंह, 6 अक्टूबर। सेवा…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali06 Oct

जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से

जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से पाली, 5 अक्टूबर। राज्य…

error: Content is protected !!