Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagaur

ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा 7 अक्टूबर को डेगाना पहुंचेगी, श्रीराम मैदान में जनसभा कृषि मंडी से सदर बाजार होते हुए रैली के रूप में पहुंचेंगे सभा स्थल, सर्व समाज की ओर से होगा स्वागत

06 Oct 2026, 11:08 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा 7 अक्टूबर को डेगाना पहुंचेगी, श्रीराम मैदान में जनसभा कृषि मंडी से सदर बाजार होते हुए रैली के रूप में पहुंचेंगे सभा स्थल, सर्व समाज की ओर से होगा स्वागत - NAGAUR, राजस्थान

ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा 7 अक्टूबर को डेगाना पहुंचेगी, श्रीराम मैदान में जनसभा
कृषि मंडी से सदर बाजार होते हुए रैली के रूप में पहुंचेंगे सभा स्थल, सर्व समाज की ओर से होगा स्वागत
डेगाना। ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के नियमों में सरलीकरण की मांग को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की ओर से निकाली जा रही ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा बुधवार, 7 अक्टूबर को डेगाना विधानसभा क्षेत्र पहुंचेगी।

विधायक भाटी के आगमन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सर्व समाज की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा।

डेगाना के युवा राजपूत नेता दौलत सिंह एवं शोभाग सिंह झगड़वास ने बताया कि विधायक रविंद्र सिंह भाटी 7 अक्टूबर को सुबह 8.15 बजे मेड़ता सिटी से रवाना होकर सुबह 10.30 बजे ईडवा पहुंचेंगे। इसके बाद 11.30 बजे तिलानेश में लोगों से संवाद करेंगे।

दोपहर 1 बजे डेगाना के श्रीराम मैदान में जनसभा आयोजित होगी, जिसमें विधायक भाटी ईडब्ल्यूएस व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों को संबोधित करेंगे। कृषि मंडी से निकलेगी रैली
जनसभा से पहले विधायक भाटी के डेगाना पहुंचने पर कृषि मंडी से रैली निकाली जाएगी, जो मुख्य सदर बाजार होते हुए श्रीराम मैदान स्थित सभा स्थल पहुंचेगी।

रैली में सर्व समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में रैली में भाग लेने की अपील की है।

ईडब्ल्यूएस नियमों के सरलीकरण का मुद्दा रहेगा प्रमुख
यात्रा के दौरान विधायक रविंद्र सिंह भाटी क्षेत्र के लोगों से संवाद करेंगे और ईडब्ल्यूएस व्यवस्था में आ रही विभिन्न समस्याओं एवं नियमों के सरलीकरण की मांग को प्रमुखता से उठाएंगे। आयोजकों के अनुसार यात्रा का उद्देश्य ईडब्ल्यूएस से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं में आ रही परेशानियों को लेकर आमजन के बीच जनजागरण करना तथा सरकार तक लोगों की मांग पहुंचाना है।

जनसभा के बाद इन गांवों से होकर हरसौर पहुंचेंगे
श्रीराम मैदान में जनसभा के बाद विधायक भाटी किरड़, घाना, जावला और लुनियास होते हुए हरसौर पहुंचेंगे। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों एवं सर्व समाज के लोगों की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा और वे स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे।

आयोजकों ने डेगाना विधानसभा क्षेत्र के सर्व समाज के लोगों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का स्वागत करने, श्रीराम मैदान में आयोजित जनसभा में शामिल होने तथा रैली में भाग लेकर ईडब्ल्यूएस सरलीकरण अभियान को समर्थन देने की अपील की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ganganagar19 Oct

सरपंची के चक्कर में भूले अपना दायित्व,नशा मुक्त समाज बनाने का दावा करने वाले भूले अपना कर्तव्य।

श्री गंगानगर जिले के ग्राम पंचायत पक्की में चुनाव का दौर धीरे धीरे अपनी रफ्तार पकड़ रहा है।और…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya19 Oct

अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, आज SSP अयोध्या ने किया शहर में पैदल गश्त*

*अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, आज SSP अयोध्या ने किया शहर में पैदल गश्त* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर…

पूरी खबर पढ़ें →
हनुमान जी ने पंचवटी में मचाया उत्पात, लंका दहन की लीला ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
Shamli19 Oct

हनुमान जी ने पंचवटी में मचाया उत्पात, लंका दहन की लीला ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

पंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Shamli19 Oct

हनुमान जी ने पंचवटी में मचाया उत्पात, लंका दहन की लीला ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

पंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya19 Oct

*अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, आज SSP अयोध्या ने किया शहर में पैदल गश्त*

*अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अयोध्या…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!