Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

महुली में रामलीला का मंचन आज से

08 Oct 2026, 07:32 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महुली में रामलीला का मंचन आज से - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

नारद मोह से रावण वध तक सजेगा रामलीला का मंच, स्थानीय कलाकारों की संगत में जीवंत होंगे रामायण के प्रसंग
महुली सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_दुद्धी ब्लॉक के महुली में गुरुवार, 8 अक्टूबर से ऐतिहासिक श्रीरामलीला का भव्य शुभारंभ होगा। रात्रि नौ बजे से स्थानीय कलाकारों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण एवं आकर्षक मंचन किया जाएगा।

श्रीरामलीला का आयोजन 20 अक्टूबर तक चलेगा। रामलीला में नारद मोह से लेकर रावण वध तक रामायण के प्रमुख प्रसंगों का क्रमवार मंचन किया जाएगा।

व्यास दिलीप कुमार कन्नौजिया के नेतृत्व में स्थानीय कलाकारों की संगत तैयार की गई है। कलाकार अपने अभिनय, प्रभावशाली संवाद, धार्मिक गीत-संगीत और मंचीय प्रस्तुति के माध्यम से रामायण के पात्रों को जीवंत करेंगे।

स्थानीय कलाकारों की शानदार संगत और भावपूर्ण प्रस्तुतियां आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। आयोजन में मुख्य संरक्षक संजीव जौहरी, वरिष्ठ समाजसेवी का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहेगा।

वहीं रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान/प्रशासक अरविंद जायसवाल के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने बताया कि महुली की श्रीरामलीला क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

रामलीला को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए कलाकारों तथा सहयोगी संगत की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि मंचन के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्श, मर्यादा और धर्म की विजय से जुड़े प्रसंगों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।

रामलीला के माध्यम से दर्शकों को सत्य, धर्म, मर्यादा और सदाचार की राह पर चलने का संदेश भी मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में रामलीला स्थल पर पहुंचने की अपील की।

साथ ही स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन करने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग का आग्रह किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पत्रकारों पर मुकदमे दर्ज हों तो डरिए मत, कानून का दरवाजा खटखटाइए राजेन्द्र सिंह जादौन
Basti08 Oct

पत्रकारों पर मुकदमे दर्ज हों तो डरिए मत, कानून का दरवाजा खटखटाइए राजेन्द्र सिंह जादौन

मध्यप्रदेश में इन दिनों पत्रकारिता करना आसान काम नहीं रह गया है। सवाल पूछिए तो शिकायत, खबर प्रकाशित…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रभारी निरीक्षक थाना नगर #राम_प्रसाद यादव जी को ‘गृह मंत्रालय भारत सरकार का अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ का पुरस्कार मिलने पर शुभकामनाएं
Basti08 Oct

प्रभारी निरीक्षक थाना नगर #राम_प्रसाद यादव जी को ‘गृह मंत्रालय भारत सरकार का अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ का पुरस्कार मिलने पर शुभकामनाएं

(बस्ती ) नगर थाना 08/10/2026अतिउत्कृष्ट सेवा पदक मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद यादव को बधाइयों का तांता…

पूरी खबर पढ़ें →
सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज दुद्धी के टाउन क्लब मैदान में दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Sonbhadra08 Oct

सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज दुद्धी के टाउन क्लब मैदान में दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

35वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन ट्रैक पर गूंजी जीत की हुंकार, शिवकुमारी और सीमा ने बढ़ाया…

पूरी खबर पढ़ें →
क्षेत्राधिकार महोदय श्री शशिमौलि पाण्डेय के अध्यक्षता में Investment and crypto Scams अन्य साईबर क्राईम से बचने हेतु उपायों के बारे में किया गया जागरूक
Mahrajganj08 Oct

क्षेत्राधिकार महोदय श्री शशिमौलि पाण्डेय के अध्यक्षता में Investment and crypto Scams अन्य साईबर क्राईम से बचने हेतु उपायों के बारे में किया गया जागरूक

महराजगंज। रिपोर्ट : बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी। आज साइबर क्राइम थाना जनपद महराजगंज थाने पर नियुक्त साइबर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!