सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज दुद्धी के टाउन क्लब मैदान में दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

35वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन ट्रैक पर गूंजी जीत की हुंकार, शिवकुमारी और सीमा ने बढ़ाया महुली-दुद्धी का गौरव
दुद्धी, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_सोनभद्र के दुद्धी स्थित सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज के टाउन क्लब मैदान में चल रही 35वीं माध्यमिक विद्यालयी जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। सुबह नौ बजे से शुरू हुई विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने ट्रैक पर पूरी ऊर्जा के साथ दौड़ लगाई। दौड़, लंबी कूद और गोला प्रक्षेप समेत कई प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शिवांचल के संजय कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। पूर्वांचल के उमेश द्वितीय और जसवंत शर्मा तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में मुख्यांचल की सुमन ने बाजी मारी, जबकि अमीषा द्वितीय और सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज दुद्धी की खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में मुख्यांचल की ज्योति प्रथम, पूर्वांचल की माही द्वितीय और मुख्यांचल की आंशिक तृतीय रहीं। जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में पूर्वांचल के सत्यम पटेल ने प्रथम स्थान हासिल किया। विकास यादव द्वितीय और ऊर्ध्वांचल के अनुराग तृतीय रहे।
जूनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में ऊर्ध्वांचल की अंजली प्रथम रहीं। आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली की शिवकुमारी ने पूर्वांचल की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवांचल की मिलन यादव तृतीय रहीं।
सब-जूनियर बालक गोला प्रक्षेप में मुख्यांचल के छोटू प्रथम, पूर्वांचल के अजय सिंह द्वितीय और सोनांचल के मनजीत तृतीय रहे। वहीं सब-जूनियर बालिका गोला प्रक्षेप में सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज दुद्धी की सीमा ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। मुख्यांचल की आंचल द्वितीय और पूर्वांचल की अंजू कुमारी तृतीय रहीं।
जूनियर बालिका लंबी कूद में मुख्यांचल की अमृता मौर्य प्रथम, पूर्वांचल की गौर द्वितीय और शिवांचल की खुशी तृतीय रहीं।
इसके अलावा दिनभर दौड़, कूद एवं प्रक्षेप की अनेक स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। मैदान में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं और खेलप्रेमियों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को उपस्थित प्रधानाचार्यों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मेडल मिलते ही खिलाड़ियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। आयोजकों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अंकित कुमार, अनुराग, डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया, लाल मोहम्मद, जगदम्बा प्रसाद, सत्यनारायण कन्नौजिया, जगत नारायण यादव सहित अन्य निर्णायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं अभिलेखीय कार्य में डॉ. अमर सिंह, रूपाली, कृपाशंकर तिवारी, सविता, समीक्षा तिवारी, ज्योति सिंह, गीता मौर्य, अंजली, रीता एवं कोमल पटेल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मंच संचालन अनिल कुमार सिंह, डॉ. अमर सिंह एवं जिला क्रीड़ा सचिव सुनील कुमार राव ने किया।
इस अवसर पर सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज दुद्धी के प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव, राजकीय हाईस्कूल बैरखड़ के प्रधानाचार्य श्यामाचरण सिंह, राजा चंडोल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयंत प्रसाद, राजकीय इंटर कॉलेज झरोकला की प्रधानाचार्य अनीता गौड़ समेत धनञ्जय वर्मा, गणेश प्रसाद यादव, आशुतोष दुबे, अम्बर गोंड, राघवेंद्र भाटिया, नंदकिशोर कन्नौजिया, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, आदर्श तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







