Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

डी वाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल धनबाद के छात्रों ने जाना लैंगिक समानता का पाठ, केटीएमपीएल सीएसआर के ‘सम्मान’ केंद्र का किया दौरा

08 Oct 2026, 08:21 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
डी वाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल धनबाद के छात्रों ने जाना लैंगिक समानता का पाठ, केटीएमपीएल सीएसआर के 'सम्मान' केंद्र का किया दौरा - धनबाद, झारखंड

सिंदरी / धनबाद। बदलते लैंगिक भूमिकाओं और रूढ़ियों विषय पर शैक्षिक जागरूकता सत्र के अंतर्गत डी वाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल धनबाद के छात्रों ने आज सिंदरी, धनबाद स्थित कल्याणेश्वरी तसरा माइनिंग प्रा. लि. के सीएसआर पहल के तहत संचालित महिला कौशल विकास केंद्र 'सम्मान' का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान सीएसआर विभाग के प्रभारी श्री कौशिक दास एवं उनकी टीम द्वारा छात्रों को केटीएमपीएल की सीएसआर गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। श्री

दास ने बताया कि 'सम्मान' केंद्र के माध्यम से किस प्रकार स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और लैंगिक रूढ़ियों को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उनके एवं उनकी टीम द्वारा पूरे भ्रमण को सुचारू रूप से संचालित किया गया। छात्रों ने केंद्र पर प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से संवाद कर उनके अनुभवों को सजाना। इस शैक्षिक भ्रमण का आयोजन डी वाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल धनबाद की प्राचार्या श्रीमती अर्चना मिश्रा जी के मार्गदर्शन एवं शिक्षिका श्रीमती पिंकी शर्मा एवं श्रीमती सुदेष्णा बनर्जी के निर्देशन में किया गया l

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!