भोजपुरी टोल प्लाजा के पास गंदे नाले में गिरा घायल नंदी, गौ सेवा धाम के संचालक मनीष कौशिक व NHAI टीम ने किया रेस्क्यू
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बिल्हा। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भोजपुरी टोल प्लाजा के समीप शाकंभरी पेट्रोल पंप के पास एक घायल नंदी के गहरे गंदे नाले में गिर जाने का मामला सामने आया ।
सूचना मिलने पर गौ सेवा धाम बिल्हा एवं NHAI की टीम ने देर रात रेस्क्यू अभियान चलाकर नंदी को सुरक्षित बाहर निकाला । गौ सेवा धाम बिल्हा के संचालक एवं गौ सेवक मनीष कौशिक ने बताया कि नंदी कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था और उसके पैर में फ्रैक्चर होने के कारण वह चलने में असमर्थ था ।
गौ सेवा धाम की टीम द्वारा प्रतिदिन घटनास्थल पर पहुंचकर उसका उपचार किया जा रहा था । मंगलवार रात करीब 10 बजे मनीष कौशिक अपनी टीम के साथ नंदी का उपचार करने पहुंचे, तो वह मौके पर नहीं मिला ।
तलाश करने पर नंदी पास के गंदे नाले में गिरा हुआ मिला । नाले से उसे बाहर निकालना संभव नहीं था ।
इसके बाद NHAI के अधिकारियों को सूचना दी गई । NHAI की मदद से क्रेन बुलवाकर करीब रात 11 बजे नंदी को नाले से सुरक्षित बाहर निकाला गया ।
फिलहाल उसका उपचार जारी है । मनीष कौशिक गौ क्रांति मंच के जिला संयोजक भी हैं और पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में घायल गोवंश की सेवा करते आ रहे हैं ।
उन्होंने बताया कि घायल गोवंश को रखने के लिए पूर्व में नगर पंचायत बिल्हा द्वारा स्थान उपलब्ध कराया गया था, लेकिन बाद में विवाद के चलते वह स्थान खाली करवाना पड़ा । इसके बाद से टीम घायल गोवंश का घटनास्थल पर ही उपचार करती है ।
गौ सेवा धाम के पास घायल गोवंश को उठाने के लिए छोटी एंबुलेंस उपलब्ध है, लेकिन गंभीर रूप से घायल पशुओं के लिए बड़ी एंबुलेंस/रेस्क्यू वाहन और उचित शेड की आवश्यकता है । संसाधनों के अभाव में गौ सेवकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।
समाजसेवियों से सहयोग की अपील
गौ सेवा धाम बिल्हा ने क्षेत्र के समाजसेवियों एवं आर्थिक रूप से सक्षम लोगों से अपील की है कि पितृ पक्ष के इस पावन अवसर पर अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में घायल गोवंश की सेवा के लिए दवाइयां, उपचार सामग्री, आर्थिक सहयोग अथवा एंबुलेंस उपलब्ध कराने में सहयोग करें । इससे सड़क पर घायल पड़े गोवंश का समय पर उपचार और बेहतर देखभाल संभव हो सकेगी ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News*अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, आज SSP अयोध्या ने किया शहर में पैदल गश्त* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर…
पूरी खबर पढ़ें →
Breaking News Just Now- ਨਰਸਰੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹਦੀ ਸਾਢੇ ਤਿੰਨ ਸਾਲ ਦੀ ਮਸੂਮ ਬੱਚੀ ਨਾਲ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਘਨੌਣੀ ਹਰਕਤ।…
पूरी खबर पढ़ें →
पंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अयोध्या…
पूरी खबर पढ़ें →
।ग्राम सेवक हंसराज की सूचना पर मौके पर पहुंचे मोनू, दोनों जीवों को सुरक्षित बाहर निकाला पादू खुर्द।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।