Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

08 Oct 2026, 09:37 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
सिंगरौली:  शासन के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना कार्य के सुव्यवस्थित, सुचारू एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित प्रक्रिया, दायित्वों तथा तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी प्रदान कर कार्य का प्रभावी पर्यवेक्षण एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित करना है।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की कार्यप्रणाली, अधिकारियों के दायित्वों तथा गणना कार्य की निगरानी से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों को जनगणना प्रबंधन एवं मॉनिटरिंग के लिए निर्धारित तकनीकी प्रणाली, मोबाइल एप्लीकेशन, डाटा की गुणवत्ता, कार्य की प्रगति की निगरानी तथा रिपोर्टिंग प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण में जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका एवं उत्तरदायित्व स्पष्ट किए गए, ताकि जिला स्तर से लेकर चार्ज एवं मैदानी स्तर तक बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके। साथ ही जनगणना सामग्री के प्रबंधन, मैदानी स्तर पर कार्य की निगरानी तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फरवरी 2027 में किया जाना है। प्रशिक्षण के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया एवं प्रशासनिक दायित्वों की जानकारी देकर आगामी कार्य के लिए तैयार किया जा रहा है।

इससे जनगणना कार्य के विभिन्न स्तरों पर प्रभावी समन्वय, पर्यवेक्षण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। जनगणना प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर पी.एस.

त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर अमित सिंह बम्हरौलिया, एसडीएम सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर सौरभ मिश्रा सहित जिला एवं चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!