Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

खेल महाकुम्भ-2026 मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले सम्पन्न* *अंडर-14 में नैनीताल एवं पौड़ी

08 Oct 2026, 06:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खेल महाकुम्भ-2026 मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले सम्पन्न* *अंडर-14 में नैनीताल एवं पौड़ी - HARIDWAR, उत्तराखंड

*प्रेस विज्ञप्ति*

*खेल महाकुम्भ-2026 मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले सम्पन्न*

*अंडर-14 में नैनीताल एवं पौड़ी तथा अंडर-19 में नैनीताल एवं पौड़ी की टीमें फाइनल में पहुंचीं*

*हरिद्वार 09 अक्टूबर 2026*

खेल महाकुम्भ-2026, मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के पांचवें दिन बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में देहरादून एवं नैनीताल की टीमों के मध्य मुकाबला हुआ। नैनीताल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 03-00 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-14 बालक वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पौड़ी एवं चमोली की टीमें आमने-सामने रहीं। पौड़ी की टीम ने 02-00 से मुकाबला जीतकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।
इसी प्रकार अंडर-19 बालक वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में नैनीताल एवं बागेश्वर की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें नैनीताल की टीम ने 02-00 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-19 बालक वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पौड़ी एवं चम्पावत की टीमों के मध्य मुकाबला हुआ। पौड़ी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 03-00 से जीत हासिल की और फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी, प्रभारी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी, युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी, यमकेश्वर श्रीमती पूनम मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी, युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार जितेन्द्र पुण्डीर, सहायक प्रशिक्षक शुभम बोरा, खेल विभाग हरिद्वार के खेल समन्वयक, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक सहित निर्णायक के रूप में वीरेन्द्र सिंह रावत, मनोज नेगी, वरूण चौहान, उत्कृष्ट गोस्वामी, हिमांशू प्रजापति, सौरभ संदीप, सुमित एवं श्री मुदस्सीम तथा युवा कल्याण विभाग के खेल प्रशिक्षक एवं अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सेवा में, श्रीमान जिला पूर्ति अधिकारी महोदय, जनपद हरिद्वार, उत्तराखंड।
Haridwar08 Oct

सेवा में, श्रीमान जिला पूर्ति अधिकारी महोदय, जनपद हरिद्वार, उत्तराखंड।

सेवा में, श्रीमान जिला पूर्ति अधिकारी महोदय, जनपद हरिद्वार, उत्तराखंड। विषय: सिद्धिविनायक गैस एजेंसी के गोदाम पर ऑनलाइन…

पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर को बड़ा खेल तोहफा: 19 महीने के रिकॉर्ड समय में तैयार हुआ करोड़ों का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स!
Indore07 Oct

इंदौर को बड़ा खेल तोहफा: 19 महीने के रिकॉर्ड समय में तैयार हुआ करोड़ों का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स!

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEW 🏊‍♂️🔥 मात्र 19 महीने… और इंदौर…

पूरी खबर पढ़ें →
भागीरथ जनकल्याण समिति ने किया भागीरथ मेला महोत्सव का आयोजन
Haridwar06 Oct

भागीरथ जनकल्याण समिति ने किया भागीरथ मेला महोत्सव का आयोजन

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat October 6, 2026 हरिद्वार, 6 अक्टूबर। भागीरथ जन कल्याण…

पूरी खबर पढ़ें →
सोनांचल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में कल से जुटेंगे जिलेभर के खिलाड़ी
Sonbhadra06 Oct

सोनांचल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में कल से जुटेंगे जिलेभर के खिलाड़ी

7 से 9 अक्टूबर तक होगी जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता…

पूरी खबर पढ़ें →
तमंचे के बल पर बाइक-मोबाइल लूट का खुलासा, ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार सिडकुल पुलिस ने तीसरे आरोपी को दबोचा, लूटा गया वीवो मोबाइल बरामद; दो आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल।
error: Content is protected !!