होटल की नौकरी छोड़ गांव में की सेब की बागवानी,आज लाखों की टर्नओवर,दूसरों ने भी अपनाई राह
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande Bharat
November 22, 2026
Sev gardening through Apple Mission Scheme
टिहरी। आजीविका चलाने के लिए कभी पहाड़ से निकलकर शहर में होटल की नौकरी करने वाले टिहरी निवासी युवक ने सेव की बागवानी का रास्ता चुना। आज वह सालाना 8-10 लाख की आय का साधन बना चुका है।
जौनपुर विकासखंड के ग्राम मीरीया, पट्टी लालूर निवासी राजेश सजवाण को भी कभी आजीविका की तलाश में अपना गांव छोड़कर दूसरे शहर जाना पड़ा था। वहां वह होटल में नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। इसी बीच उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उद्यान विभाग के सहयोग से उन्होंने एप्पल मिशन योजना का लाभ उठाकर गांव में ही सेब की बागवानी को अपनी आजीविका का माध्यम बनाया।
राजेश सजवाण बताते हैं कि वर्ष 2021-22 में उन्होंने एप्पल मिशन योजना के तहत 500 सेब के पौधे लगाए। इसके बाद वर्ष 2023-24 में 500 और पौधों का रोपण किया। इस प्रकार उन्होंने कुल 1000 सेब के पौधों से बागवानी की शुरुआत की। योजना के तहत सरकार की ओर से 80 प्रतिशत अनुदान मिला, जबकि 20 प्रतिशत धनराशि उन्होंने स्वयं खर्च की। शुरुआत में क्षेत्र के लोग यहां सेब की बागवानी की सफलता को लेकर आशंकित थे, लेकिन राजेश ने मेहनत और लगन से अपना प्रयास जारी रखा।
आज उनकी यह पहल क्षेत्र में बदलाव की मिसाल बन गई है। राजेश बताते हैं कि उनकी बागवानी से प्रेरित होकर आसपास के क्षेत्र में 100 से अधिक सेब के बगीचे विकसित हो चुके हैं। वर्तमान में उनके साथ 8 से 10 लोगों को गांव में ही रोजगार मिल रहा है। इससे स्थानीय लोगों को घर के आसपास ही आजीविका का साधन उपलब्ध हो रहा है। वहीं, राजेश की सालाना आय भी लगभग 8 से 10 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए चार लोग। फुरकान अंसारी।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध हिरासत में। वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर चलाया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsवीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए चार लोग। फुरकान अंसारी।…
पूरी खबर पढ़ें →
जगदीश स्वरूप आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव गुजरात से पधारे कथा…
पूरी खबर पढ़ें →
बिहार पुलिस मुख्यालय ने दो पुलिसकर्मियों को बनाया सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सिपाही धनंजय कुमार पासवान और महिला सिपाही…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande bharat November 21, 2026 टिहरी। जनगणना-2027 के तहत जनपद में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।