राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 अक्टूबर को*

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 अक्टूबर को*
*जिला एवं सेशन यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर दिये निर्देश*
पाली, 8 अक्टूबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें न्यायालयों में लंबित प्रकरणों एवं प्रि-लिटिगेशन के सन्दर्भ में राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण, अंतर्गत धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम, धन वसूली मामले, एम.ए.सी.टी. मामले, बिजली, पानी एवं अन्य बिल भुगतान से संबंधित प्रकरण (अशमनीय के अलावा), वैवाहिक विवाद (तलाक को छोडकर), भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रकरण, सिविल मामले एवं अन्य राजीनामा योग्य मामलो के संबंध में आयोजित की जावेगी। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में श्री राजेन्द्र कुमार, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), पाली ने पाली न्यायक्षेत्र के न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में राजीनामा योग्य प्रकरणों को अधिकाधिक संख्या में चिन्हित कर उनमें प्री-काउन्सलिंग करवाये जाने, शमनीय लघु प्रकृति के प्रकरणों एवं चैक अनादरण के मामलों पर विशेष ध्यान देकर प्रकरणों के लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण करने के प्रयास किये जाने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त बैंक एवं वित्तीय संस्थाओं द्वारा प्राप्त प्रि-लिटिगेशन प्रकरणों को भी लोक अदालत में निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही विशेष लोक अदालत (एनआईएक्ट प्रकरण), मीडियेशन फॉर द नेशन अभियान के सफल क्रियान्वयन के संबंध में भी समस्त न्यायिक अधिकारीगण को निर्देशित किया।
बैठक में जगदीश जाणी, न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय पाली, शरद तंवर, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश पाली, राकेश गोरा, न्यायाधीश एससी/एसटी प्रकरण पाली, विक्रम सिंह भाटी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली, श्रीमती हेमलता भारती, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली, श्रीमती अभिप्सा चारण, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली, श्रीमती कविता कच्छवाहा, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सां.द.) पाली, गजेन्द्र कुमार, प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड पाली, सुश्री पूजा बाना, न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली, श्रीमती मनीषा चारण, न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-1 पाली, सुश्री भव्या झरवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-2 पाली, श्रीमती शालीनी चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट-1) पाली, सुश्री वीनस चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट-2) पाली, सुश्री रश्मी गुणपाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट-3) पाली सहित तालुका क्षेत्र के न्यायिक अधिकारीगण ने जरिए वी.सी. भाग लिया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






