Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

समाजशास्त्र के विविध आयाम एवं समाजशास्त्र में रोजगार के अवसरों पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं व्याख्यान माला का आयोजन

09 Oct 2026, 11:21 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
समाजशास्त्र के विविध आयाम एवं समाजशास्त्र में रोजगार के अवसरों पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं व्याख्यान माला का आयोजन - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मकरोनिया प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया में समाजशास्त्र विभाग द्वारा “समाजशास्त्र के विविध आयाम एवं समाजशास्त्र में रोजगार के अवसर” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एवं प्रभारी दायित्व डॉ.

रश्मि यादव, सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र द्वारा निभाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.

अजय सिंह ठाकुर ने की। मुख्य वक्ता डॉ.

राजेंद्र यादव, सहायक प्राध्यापक, शासकीय महाविद्यालय ढाना तथा विशिष्ट वक्ता डॉ. राजेश चौधरी, सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र, शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया रहे।

मुख्य वक्ता डॉ. राजेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजशास्त्र समाज की संरचना, सामाजिक संबंधों, संस्थाओं, प्रक्रियाओं और परिवर्तन को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझने वाला महत्वपूर्ण विषय है।

वर्तमान समय में समाज में तेजी से हो रहे परिवर्तनों के कारण समाजशास्त्र की उपयोगिता और भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि समाजशास्त्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा एवं शोध के साथ-साथ प्रशासन, सामाजिक क्षेत्र, गैर-सरकारी संस्थाओं, ग्रामीण एवं जनजातीय विकास, महिला एवं बाल विकास, मानव संसाधन प्रबंधन तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं।

विशिष्ट वक्ता डॉ. राजेश चौधरी ने समाजशास्त्र के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाजशास्त्र विद्यार्थियों को सामाजिक समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि विषय के ज्ञान के साथ अनुसंधान कौशल, संचार कौशल, डिजिटल तकनीक एवं डेटा विश्लेषण जैसे आधुनिक कौशल विकसित करना आवश्यक है। इससे विद्यार्थी बदलते रोजगार बाजार में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय में इस प्रकार की विषयपरक एवं रोजगारोन्मुखी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने विषय की जानकारी के साथ उसके व्यावहारिक पक्ष को भी समझना चाहिए। उन्होंने समाजशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को उपलब्ध अवसरों का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रश्मि यादव, सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को समाजशास्त्र के व्यापक स्वरूप से परिचित कराने के साथ-साथ समाजशास्त्र विषय में उपलब्ध उच्च शिक्षा, शोध एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी देना है।

उन्होंने कहा कि समाजशास्त्र का क्षेत्र निरंतर विस्तृत हो रहा है और विद्यार्थियों के लिए अकादमिक क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक विकास एवं विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में भी अनेक संभावनाएं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने विषय के प्रति रुचि विकसित करने तथा कौशल आधारित शिक्षा पर ध्यान देने का आह्वान किया।

क्योंकि आज का विद्यार्थी ही कल के समाज का निर्माता है "
कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विशेषज्ञ वक्ताओं से समाजशास्त्र में उच्च शिक्षा, शोध, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं रोजगार से संबंधित प्रश्न पूछे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार कार्यक्रम अधिकारी डॉ.

रश्मि यादव के द्वारा अतिथियों, प्राचार्य, वक्ताओं, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले शिक्षकों पर FIR! 51 शिक्षकों पर FIR के निर्देश और 23 अन्य संदिग्ध शिक्षकों की जांच की जा रही है
Sagar09 Oct

फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले शिक्षकों पर FIR! 51 शिक्षकों पर FIR के निर्देश और 23 अन्य संदिग्ध शिक्षकों की जांच की जा रही है

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री और…

पूरी खबर पढ़ें →
जनविश्वास शिविर में जमुनिया चिखली विद्यालय के विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट की सराहना, आयुक्त एवं कलेक्टर ने बढ़ाया उत्साह
Sagar09 Oct

जनविश्वास शिविर में जमुनिया चिखली विद्यालय के विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट की सराहना, आयुक्त एवं कलेक्टर ने बढ़ाया उत्साह

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * विकासखंड केसली में आयोजित जनविश्वास शिविर में शासकीय…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Faridkot09 Oct

ਅੱਜ ਫਰੀਦਕੋਟ ਪਹੁੰਚੀ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਾਤਮੇ ਦਾ ਸੱਦਾ

ਫਰੀਦਕੋਟ ਪਹੁੰਚੀ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਾਤਮੇ ਦਾ ਸੱਦਾ। ਚਿੱਟੇ ਖਿਲਾਫ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕਜੁੱਟ ਹੋਣ…

पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं में NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, कमांडर जीप में सवार 7 लोग घायल
Chittorgarh09 Oct

बेगूं में NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, कमांडर जीप में सवार 7 लोग घायल

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। चित्तौड़गढ़-कोटा नेशनल हाईवे-27 पर बेगूं क्षेत्र में नितिन स्पिनर्स के पास सड़क हादसा हो…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bilaspur09 Oct

छग. प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जुड़ने से छूटे पात्र लोगो को सूची में शामिल किया जायेगा

प्राप्त हुई जानकारी अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जुड़ने से छूट गए पात्र मतदाताओं की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!