Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

जनविश्वास शिविर में जमुनिया चिखली विद्यालय के विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट की सराहना, आयुक्त एवं कलेक्टर ने बढ़ाया उत्साह

09 Oct 2026, 03:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जनविश्वास शिविर में जमुनिया चिखली विद्यालय के विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट की सराहना, आयुक्त एवं कलेक्टर ने बढ़ाया उत्साह - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * विकासखंड केसली में आयोजित जनविश्वास शिविर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली के कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रोजेक्ट ने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों शिवाजी गोंड एवं छात्राओं द्वारा प्रोजेक्ट का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किए जाने पर संभागीय आयुक्त एवं कलेक्टर, जिला सागर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं प्रोत्साहन का परिणाम माना जा रहा है। नोडल शिक्षक अरुण कुमार दुबे,इन्द्रपाल लोधी एवं श्रीमती श्रद्धा जैन के प्रयासों से विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों, प्रोजेक्ट निर्माण तथा अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य भरत सिंह राजपूत ने विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच और मार्गदर्शन मिलने से उनमें आत्मविश्वास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं नवाचार की भावना विकसित होती है। प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण में विद्यार्थियों की सहभागिता एवं अधिकारियों द्वारा की गई सराहना से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी नई पहल करने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रोत्साहित करेगी। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी अपनी प्रतिभा एवं नवाचार के माध्यम से विद्यालय, विकासखंड केसली तथा जिले का नाम रोशन करेंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhabua09 Oct

*मेन रोड पर भी दुकानें सुरक्षित नहीं, एक साथ तीन दुकानों को बनाया निशाना

*सारंगी में चोर हुए सक्रीय…!*। *मेन रोड पर भी दुकानें सुरक्षित नहीं, एक साथ तीन दुकानों को बनाया…

पूरी खबर पढ़ें →
समाजशास्त्र के विविध आयाम एवं समाजशास्त्र में रोजगार के अवसरों पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं व्याख्यान माला का आयोजन
Sagar09 Oct

समाजशास्त्र के विविध आयाम एवं समाजशास्त्र में रोजगार के अवसरों पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं व्याख्यान माला का आयोजन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मकरोनिया प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएमओ शंखधर पांडे ने फिर संभाला चाकघाट नगर परिषद का कार्यभार हाईकोर्ट से स्थगन मिलने के बाद हुई वापसी, करीब 20 दिन बाद कार्यभार संभालने पर कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने किया स्वाग
ग्वालियर के शिक्षा विभाग में कथित अनियमितताओं पर उठे सवाल, स्कूलों की सुरक्षा से लेकर अतिथि शिक्षकों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया तक पारदर्शिता की मांग
Gwalior09 Oct

ग्वालियर के शिक्षा विभाग में कथित अनियमितताओं पर उठे सवाल, स्कूलों की सुरक्षा से लेकर अतिथि शिक्षकों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया तक पारदर्शिता की मांग

ग्वालियर, मध्य प्रदेश। शिक्षा को समाज निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम माना जाता है और विद्यालयों को शिक्षा…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत अगर में निकली नशा मुक्ति जागरूकता रैली
Agar-Malwa08 Oct

सेवा संकल्प अभियान के तहत अगर में निकली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

//समाचार 03// *सेवा संकल्‍प अभियान के तहत् आगर में निकली नशामुक्ति जागरूकता रैली* *21 दिव्‍यांगजनों को नि:शुल्‍क उपकरण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!