राज्यपाल संतोष गंगवार का धनबाद आगमन, बरवाअड्डा हवाई अड्डे पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धनबाद : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शुक्रवार को धनबाद पहुंचे। बरवाअड्डा हवाई अड्डे पर उपायुक्त आदित्य रंजन, बोकारो रेंज के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, एसएसपी प्रभात कुमार और नगर आयुक्त आशीष गंगवार समेत कई वरीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद पुलिस की टुकड़ी ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। हवाई अड्डे से लेकर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) तक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई। पूरे मार्ग पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम, एंबुलेंस और अग्निशमन दल को भी अलर्ट रखा गया था।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार इसके बाद BBMKU में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। मौके पर ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, एसडीएम लोकेश बारंगे सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगरा ब्रेकिंग - थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली की घटना* *आगरा ब्रेकिंग - थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News**नगर निगम पाली ने आमजन से अतिक्रमण हटाने की अपील की** पाली, 16 अक्टूबर। नगर निगम पाली द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
आगरा में पुलिस पर लगे गंभीर आरोप घटना थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली की है। आगरा में पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…
पूरी खबर पढ़ें →
*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के सेक्टर 12 के पास मेन रोड पर दो बाइको मे जबरदस्त टककर हुई जिसमे दोनो बाइक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।