Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों और जनहित से जुड़े विषयों की ‌मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने समीक्षा की

09 Oct 2026, 10:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों और जनहित से जुड़े विषयों की ‌मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने समीक्षा की - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ/उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था, आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों और जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि शारदीय नवरात्र से छठ महापर्व तक वरिष्ठ अधिकारी स्वयं क्षेत्र में उतरें, जनता से सीधा संवाद करें और उसकी समस्याओं के समाधान की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें। शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अधिकतम 24 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब मिलना चाहिए।

महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री जी ने प्रत्येक थाने में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के साथ आवश्यक सहायता, परामर्श और विधिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया जाए और एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्रवाई तेज की जाए, ताकि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शारदीय नवरात्र के दृष्टिगत विंध्याचल धाम (मीरजापुर), देवीपाटन शक्तिपीठ (बलरामपुर), सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी (सहारनपुर) और मां ललिता देवी शक्तिपीठ, नैमिषारण्य (सीतापुर) सहित सभी प्रमुख देवी मंदिरों में अतिरिक्त कार्मिक तैनात किए जाएं। इन स्थलों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति और सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शोभायात्रा और प्रतिमा विसर्जन मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश, साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर मजबूत बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, नाव, कुशल गोताखोर और जल पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाए। शोभायात्रा और विसर्जन मार्गों पर चिकित्सा शिविर, एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन और चिकित्सा दल उपलब्ध रहें।

मुख्यमंत्री जी ने प्रमुख स्थलों की सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी के साथ सोशल मीडिया पर भी सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा और विसर्जन मार्गों पर मांस और मदिरा की दुकानें न लगने दी जाएं। परिवहन विभाग यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करे और बस स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखे।

मुख्यमंत्री जी ने किसानों के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी सहकारी समिति खाद के अभाव में स्टॉक विहीन न रहे। जिलाधिकारी स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप खाद आवंटन के लिए कृषि विभाग को समय से सूचित करें।

अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को नियमानुसार तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए। अगले 48 घंटे के भीतर वर्षा से हुए नुकसान और राहत वितरण की पूरी जानकारी राहत आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों के आवास पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कस्बा बेवर,छिबरामऊ रोड चुंगी के पास की घटना बेवर में मोहम्मद आजम उर्फ शहंशाह (32) की गोली लगने से मौत हो गई
Mainpuri09 Oct

कस्बा बेवर,छिबरामऊ रोड चुंगी के पास की घटना बेवर में मोहम्मद आजम उर्फ शहंशाह (32) की गोली लगने से मौत हो गई

जनपद मैनपुरी कस्बा बेवर,छिबरामऊ रोड चुंगी के पास की घटना दिनाँक 09/10/2026 को बेवर में मोहम्मद आजम उर्फ…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया संवाद
Sagar09 Oct

सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया संवाद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25…

पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ में जाम से जूझ रहा घंटाघर से केसरगंज का रास्ता, अतिक्रमण और ई-रिक्शा बने बड़ी चुनौती!
Meerut09 Oct

मेरठ में जाम से जूझ रहा घंटाघर से केसरगंज का रास्ता, अतिक्रमण और ई-रिक्शा बने बड़ी चुनौती!

मेरठ। शहर के व्यस्त बाजारों में शुमार घंटाघर से केसरगंज तक यातायात व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बनी हुई…

पूरी खबर पढ़ें →
सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज दुद्धी में 35वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य समापन
Sonbhadra09 Oct

सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज दुद्धी में 35वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य समापन

45 स्वर्ण पदकों के साथ मुख्यांचल बना ओवरऑल चैंपियन, पूर्वांचल दूसरे और ऊर्ध्वंचल तीसरे स्थान पर; भारत के…

पूरी खबर पढ़ें →
एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण
Bahraich09 Oct

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण

*एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने रामलीला मेला मैदान का किया निरीक्षण* साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के…

पूरी खबर पढ़ें →
गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य शुरू, दो दिन बंद रहेगा फाटक; राहगीर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं
Basti09 Oct

गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य शुरू, दो दिन बंद रहेगा फाटक; राहगीर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भिटिया-हरदिया मार्ग पर स्थित गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे प्रशासन द्वारा आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!