अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये का योगदान देने वाले रामभक्त सियाराम के निधन से जनपद में शोक की लहर है। उनके निधन पर शोक संवेदना जताने वालों का लगा तांता। आपको सभी को बताते चले कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये का योगदान देने वाले रामभक्त सियाराम के निधन से जनपद में शोक की लहर है। अस्वस्थता के कारण वह पिछले कुछ दिनों से लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती थे।
उनके निधन का समाचार मिलने के बाद उन्हें जानने और मानने वालों में शोक व्याप्त हो गया। बता दें सियाराम जी का जीवन प्रभु श्रीराम के प्रति अगाध श्रद्धा, समर्पण और निष्ठा का प्रतीक रहा। उन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अपनी जीवनभर की अर्जित पूंजी से एक करोड़ रुपये समर्पित कर अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया।
उनके निधन पर सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य,सदर विधायक प्रतिनिधि अभिषेक वैश्य, पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमलता सिंह, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह, राजा अनिल प्रताप सिंह,समाजसेवी रोशनलाल सपा नेत्री महिमा गुप्ता आदि लोगों का शोक जताने को लगी जमकर भीड़।
विकास जायसवाल