Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान तेज, अब फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र की अनिवार्यता खत्मऑडियो जिंगल के जरिए गांव-शहर में मतदाताओ*

09 Oct 2026, 10:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान तेज, अब फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र की अनिवार्यता खत्मऑडियो जिंगल के जरिए गांव-शहर में मतदाताओ* - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा, 9 अक्टूबर। मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए जिले में जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों के माध्यम से ऑडियो जिंगल का प्रसारण कर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के जरिए मतदाताओं को यह जानकारी भी दी जा रही है कि अब फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र भरना अनिवार्य नहीं है।

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि ऑडियो जिंगल के माध्यम से जिलेभर में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे।

घोषणा पत्र की अनिवार्यता समाप्त

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र भरने संबंधी प्रावधान समाप्त कर दिया गया है। अब मतदाताओं से फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र नहीं लिया जा रहा है। जागरूकता अभियान के दौरान इस बदलाव की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जा रही है, जिससे मतदाता प्रक्रिया को लेकर किसी भ्रम में न रहें।

जिला निर्वाचन कार्यालय ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बालाघाट जिले में मलाजखंड के वार्ड क्रमांक-01 करहू में 350 पौधों का रोपण सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत पर्यावरण संरक्षण की पहल, नागरिकों ने पौधों की देखभाल का लिया संकल्प
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश जन सेवा शिविर में पहुंचे 30 आवेदन, निराकरण के लिए विभागों को भेजे* *मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत एक परिसर में जुटे विभ
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सोयतकलां रोजगार मेले में 95 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 150 ने कराया पंजीयन *करियर मार्गदर्शन के साथ स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी;
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश छावनी नाके पर लगा भीषण जाम, कृषि महोत्सव में उमड़ी 2 हजार किसानों की भीड़!
Agar-Malwa09 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश छावनी नाके पर लगा भीषण जाम, कृषि महोत्सव में उमड़ी 2 हजार किसानों की भीड़!

*आगर-मालवा।* शुक्रवार को नवीन कृषि उपज मंडी आगर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के चलते शहर के छावनी…

पूरी खबर पढ़ें →
Kurukshetra में आधी रात गोलियों की गूंज, CIA-1 से मुठभेड़ के बाद एक बदमाश अस्पताल में भर्ती; साथी ने किया सरेंडर
Kurukshetra09 Oct

Kurukshetra में आधी रात गोलियों की गूंज, CIA-1 से मुठभेड़ के बाद एक बदमाश अस्पताल में भर्ती; साथी ने किया सरेंडर

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana जिले के पलवल गांव में ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने पहुंचे 2…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Balaghat09 Oct

बालाघाट जिले में स्‍वामित्‍व योजना में कार्य नही करने पर 07 पटवारी निलंबित 72 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

जिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट 09 अक्‍टूबर 2026। प्रदेश शासन की स्‍वामित्‍व योजना के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!