Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सोयतकलां रोजगार मेले में 95 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 150 ने कराया पंजीयन *करियर मार्गदर्शन के साथ स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी;

09 Oct 2026, 10:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सोयतकलां रोजगार मेले में 95 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 150 ने कराया पंजीयन *करियर मार्गदर्शन के साथ स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी; - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा, 9 अक्टूबर। शासकीय महाविद्यालय सोयतकलां में शुक्रवार को आयोजित युवा संगम रोजगार मेले में 150 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया, जबकि 95 युवक-युवतियों का विभिन्न रोजगार अवसरों के लिए प्रारंभिक चयन किया गया। जिला कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय और महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसरों से जोड़ना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.के. सोलंकी, जिला रोजगार अधिकारी संजीव कुमार पाटिल और करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. हर्षवर्धन राठौर ने मां सरस्वती के पूजन के साथ किया। मेले में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत 40 और प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप योजना के तहत 10 आवेदकों का पंजीयन किया गया। वहीं, लगभग 150 विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों को करियर काउंसलिंग और रोजगार संबंधी मार्गदर्शन दिया गया।

विभिन्न कंपनियों और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेकर उन्हें उपलब्ध पदों, कार्यक्षेत्र और रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया। मेले में ब्लू लीफ केयर, सीआईआईएमसीसी इंदौर, श्री जी सोलर रतलाम, पे प्वाइंट इंडिया लिमिटेड मुंबई सहित अन्य प्रतिष्ठानों ने सहभागिता की।

आयोजन के दौरान स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से 157 हितग्राहियों को कुल 285 लाख रुपये की ऋण राशि वितरित किए जाने की जानकारी भी दी गई। इन योजनाओं में एनयूएलएम, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, उद्योग विभाग तथा जनजातीय कार्य विभाग से संबंधित योजनाएं शामिल रहीं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी, विद्यार्थी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार, मेले के माध्यम से युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता और कौशल के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बालाघाट जिले में मलाजखंड के वार्ड क्रमांक-01 करहू में 350 पौधों का रोपण सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत पर्यावरण संरक्षण की पहल, नागरिकों ने पौधों की देखभाल का लिया संकल्प
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश जन सेवा शिविर में पहुंचे 30 आवेदन, निराकरण के लिए विभागों को भेजे* *मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत एक परिसर में जुटे विभ
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश छावनी नाके पर लगा भीषण जाम, कृषि महोत्सव में उमड़ी 2 हजार किसानों की भीड़!
Agar-Malwa09 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश छावनी नाके पर लगा भीषण जाम, कृषि महोत्सव में उमड़ी 2 हजार किसानों की भीड़!

*आगर-मालवा।* शुक्रवार को नवीन कृषि उपज मंडी आगर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के चलते शहर के छावनी…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान तेज, अब फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र की अनिवार्यता खत्मऑडियो जिंगल के जरिए गांव-शहर में मतदाताओ*
Kurukshetra में आधी रात गोलियों की गूंज, CIA-1 से मुठभेड़ के बाद एक बदमाश अस्पताल में भर्ती; साथी ने किया सरेंडर
Kurukshetra09 Oct

Kurukshetra में आधी रात गोलियों की गूंज, CIA-1 से मुठभेड़ के बाद एक बदमाश अस्पताल में भर्ती; साथी ने किया सरेंडर

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana जिले के पलवल गांव में ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने पहुंचे 2…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Balaghat09 Oct

बालाघाट जिले में स्‍वामित्‍व योजना में कार्य नही करने पर 07 पटवारी निलंबित 72 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

जिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट 09 अक्‍टूबर 2026। प्रदेश शासन की स्‍वामित्‍व योजना के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!