रावतभाटा के वार्ड संख्या 4 में स्वच्छता एवं समतलीकरण कार्य, नवरात्रि गरबा महोत्सव की तैयारियां शुरू
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू
रावतभाटा। आगामी नवरात्रि गरबा महोत्सव के आयोजन को लेकर वार्ड संख्या 4 स्थित श्री गणेश मंदिर, कोटा बेरियल परिसर में नगर पालिका के सहयोग से साफ-सफाई एवं समतलीकरण का कार्य करवाया गया। जेसीबी मशीन की सहायता से मंदिर परिसर की सफाई करवाई गई। साथ ही मंदिर के बाहर हो रहे अतिक्रमण को हटाकर भूमि को समतल किया गया, ताकि गरबा महोत्सव का आयोजन स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण में किया जा सके।
यह कार्य विधायक श्री सुरेश धाकड़ एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अनुसूया नागर के मार्गदर्शन में नगर पालिका के सहयोग से संपन्न करवाया गया। इस दौरान वार्ड संख्या 4 के पार्षद प्रतिनिधि हेमन्त शाक्यवाल की सहभागिता रही।
नवरात्रि के दौरान गरबा महोत्सव में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों की भागीदारी को देखते हुए मंदिर परिसर को आयोजन के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से यह तैयारियां की गईं। सफाई एवं भूमि समतलीकरण से आयोजन स्थल को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर गौरव श्रृंगी, प्यारचंद जी एवं रोहित गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

#सड़क_हादसे_में_मृत्यु : भरतपुर जिले के वैर क्षेत्र में स्थित मौखरौली गांव में घटित हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*पं पाली, 09 अक्टूबर।। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) की ओर से जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बालाजी मंदिर स्थित प्रेतराज सरकार के हाल में…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया के निर्देशानुसार व डीसीपी हेडक्वाटर शहीन सी के सुपरविजन में कमिश्नरेट स्पेशल…
पूरी खबर पढ़ें →
धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पितरों का स्मरण कर तर्पण श्राद्ध और पिंडदान होगा इसे सर्व पितृ…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़ के फूलपुर में होगा भव्य रामलीला का आयोजन, दसवें दिन लगेगा दशहरा मेला रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।