सेवा सेतु अभियान के तहत आमजन को मिल रहा त्वरित सेवाओं का लाभ*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*सेवा सेतु अभियान के तहत आमजन को मिल रहा त्वरित सेवाओं का लाभ*
पाली, 9 अक्टूबर। राज्य सरकार द्वारा आयोजित सेवा सेतु अभियान के तहत शुक्रवार को नगर निगम पाली के सभागार में नवनिर्वाचित महापौर नमिता बुबकिया ने आमजन को विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान किया। इस दौरान 4 नाम हस्तांतरण प्रमाण पत्र एवं 1 जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया। वहीं, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत दो लाभार्थियों को प्रथम ऋण के रूप में 15-15 हजार रुपये की राशि वितरित की गई। इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत एक लाभार्थी को पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) जारी किया गया।
इस अवसर पर महापौर नमिता बुबकिया ने कहा कि नगर निगम आमजन को त्वरित सेवाएं उपलब्ध करवाने एवं जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आमजन से सेवा सेतु अभियान का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश, सड़क मरम्मत, पार्कों की साफ-सफाई, झाड़ी कटाई, नगरीय विकास कर वसूली, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, मोबाइल टावर, प्रमुख चौराहों एवं डिवाइडरों का सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कृषि भूमि रूपांतरण, लीज डीड, भूमि नामांतरण, एकीकरण, सहविभाजन एवं पुनर्गठन, खाद्य सुरक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित लंबित एवं नवीन आवेदनों का भी निस्तारण किया जा रहा है।
इस दौरान महापौर नमिता बुबकिया, सचिव सावन कुमार, राजस्व अधिकारी त्रिलोक सोलंकी, कर निर्धारक किशन सिंह रतनू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नई दिल्ली। दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को कई प्रमुख…
पूरी खबर पढ़ें →
ਹੁਣੇ ਹੁਣੇ ਆਈ ਵੱਡੀ ਖਬਰ। ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਥਾਣਾ ਸਦਰ 'ਤੇ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਦੀ ਰੇਡ। 80 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦੇ…
पूरी खबर पढ़ें →
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये का योगदान देने वाले रामभक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
**आगर-मालवा, 9 अक्टूबर।** नगर पालिका आगर में शुक्रवार को विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें लोक उपयोगी…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट, 09 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 9 अक्टूबर। शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और नागरिकों की समस्याओं के समाधान की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।