Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *पांच पटवारियों की सेवा समाप्ति पर उबाल, तीसरे दिन भी धरने पर डटे पटवारी *काली पोशाक पहनकर जताया विरोध, सेवा बहाली की मांग पर अड़े क

10 Oct 2026, 02:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *पांच पटवारियों की सेवा समाप्ति पर उबाल, तीसरे दिन भी धरने पर डटे पटवारी *काली पोशाक पहनकर जताया विरोध, सेवा बहाली की मांग पर अड़े क - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

**आगर-मालवा।** पांच परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्ति का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कार्रवाई के विरोध में पटवारियों का धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी पटवारी काले कपड़े पहनकर धरने पर बैठे और सेवा बहाली की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। धरने में महिला पटवारी भी हाथों में तख्तियां लेकर शामिल हुईं। शाम को जिला प्रशासन ने पटवारी संघ के प्रतिनिधियों से चर्चा कर गतिरोध दूर करने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक सहमति नहीं बन सकी थी।

**स्वामित्व योजना के काम में लापरवाही का आरोप**

पूरा मामला स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेखों के निष्पादन और पंजीयन कार्य में कथित लापरवाही से जुड़ा है। इसी आधार पर पांच परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं। पटवारी संघ का कहना है कि कार्य के दौरान सामने आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया और सीधे दंडात्मक कार्रवाई कर दी गई। संघ सेवा समाप्ति के फैसले को वापस लेने और पांचों पटवारियों की सेवा बहाल करने की मांग पर अड़ा है। वहीं, प्रशासन और संघ प्रतिनिधियों के बीच बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने के प्रयास जारी हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वार्ता से कोई रास्ता निकलता है या पटवारियों का आंदोलन आगे भी जारी रहता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रसिद्ध स्थल होने के बाद भी माँ शारदा मंदिर एवं परिसर और मैहर क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से दूर है
Maihar25 Oct

प्रसिद्ध स्थल होने के बाद भी माँ शारदा मंदिर एवं परिसर और मैहर क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से दूर है

मैहर के समाजसेवी रमापति गौतम ने माँ शारदा की महिमा की जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृत भाषा…

पूरी खबर पढ़ें →
नागौद एवं चुरहट रेलवे स्टेशन पर आयोजित हुए कार्यक्रम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली किया संबोधन
Satna25 Oct

नागौद एवं चुरहट रेलवे स्टेशन पर आयोजित हुए कार्यक्रम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली किया संबोधन

सतना । सतना-देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल लाइन के उद्घाटन तथा देवेन्द्र नगर-चुरहट ट्रेन सेवा के शुभारंभ का…

पूरी खबर पढ़ें →
मैहर ने रचा इतिहास! ग्राम बेरमा ने स्वामित्व योजना में पूरे मध्यप्रदेश में मारा प्रथम स्थान, कलेक्टर ने किया सम्मानित!
Maihar25 Oct

मैहर ने रचा इतिहास! ग्राम बेरमा ने स्वामित्व योजना में पूरे मध्यप्रदेश में मारा प्रथम स्थान, कलेक्टर ने किया सम्मानित!

स्वामित्व योजना में ग्राम बेरमा ने मध्यप्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान* कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने अधिकारियों और…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर-मालवा में दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता: गाय पालने वाले पशुपालकों को मिलेगा ₹1 लाख तक का पुरस्कार डोंगरगांव और तनोड़िया में होगी दो
बाबा विश्वनाथ दरबार में पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक !! हाज‍िरी लगाकर किया दर्शन-पूजन…
error: Content is protected !!