Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hamirpur

आपसी भार्डचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं आगामी त्योहार, अफवाहों पर न दें ध्यान – जिलाधिकारी दुर्गा पूजा पंडालों में सरक्षा, स्वच्छता, विद्यूत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर

10 Oct 2026, 02:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आपसी भार्डचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं आगामी त्योहार, अफवाहों पर न दें ध्यान - जिलाधिकारी दुर्गा पूजा पंडालों में सरक्षा, स्वच्छता, विद्यूत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर - HAMIRPUR, उत्तर प्रदेश

रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर
दिनांक: 09 अक्टूबर, 2026

*आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं आगामी त्योहार, अफवाहों पर न दें ध्यान — जिलाधिकारी*

*दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश*

*अराजक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई — पुलिस अधीक्षक*

हमीरपुर। आगामी त्योहारों नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक एवं मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों, दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से अपील की कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मिल-जुलकर मनाएं। किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना अथवा अफवाह पर विश्वास न करें और न ही सोशल मीडिया पर अपुष्ट खबरों को प्रसारित करें। यदि कोई भ्रामक सूचना प्राप्त होती है, तो इसकी जानकारी तत्काल जिला प्रशासन अथवा पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं दुर्गा पूजा समितियों को निर्देशित किया कि सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। पंडालों में प्रवेश एवं निकास के लिए पर्याप्त स्थान, अग्नि सुरक्षा के आवश्यक उपकरण, रेत, पानी तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाए। पंडालों में ज्वलनशील सामग्री का प्रयोग न किया जाए तथा महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निर्धारित अनुमति एवं शर्तों का पालन करते हुए ही आयोजन किया जाए। किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू न की जाए तथा अश्लील गाने, शस्त्र प्रदर्शन एवं अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों को त्योहारों के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को जर्जर एवं ढीले तारों तथा खराब विद्युत खंभों को ठीक कराने के साथ ही विसर्जन मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी कमियों को प्राथमिकता से दूर करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक ने कहा कि त्योहारों के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों एवं पूजा पंडालों पर आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश, फोटो अथवा वीडियो साझा न करें। अफवाह फैलाने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री राकेश कुमार , अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद , अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विजय सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द्र कुमार वर्मा, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार , एसडीएम मौदहा श्री करण वीर सिंह एसडीएम राठ श्रीमती चित्र निरवाल, एसडीएम सरीला श्री विकास कुमार यादव , एसडीम श्री पैगाम हैदर , सभी संबंधित पुलिस उपाधीक्षक, पूजा समिति के प्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!