Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

धनबाद में खाध सुरक्षा विभाग किया बड़ी कार्यवाई, कई दुकानों के छोले और अन्य खाध पदार्थों में मिला रासायनिक रंग

10 Oct 2026, 06:59 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धनबाद में खाध सुरक्षा विभाग किया बड़ी कार्यवाई, कई दुकानों के छोले और अन्य खाध पदार्थों में मिला रासायनिक रंग - धनबाद, झारखंड

धनबाद, झारखण्ड :
मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब से मौके पर हुई जांच, मिलावट पाए जाने पर खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई; गंदगी और लाइसेंस की कमी पर भी सख्ती

धनबाद में आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव प्रसाद के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रांची से मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (MFTL) वाहन धनबाद पहुंचा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्ट्रीट फूड स्टॉल, होटल और रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की मौके पर ही रासायनिक जांच की गई।

हीरापुर बाजार से पुलिस लाइन तक चला जांच अभियान

अभियान के दूसरे दिन हीरापुर बाजार से पुलिस लाइन तक विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों और ठेलों की जांच की गई। विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कई दुकानों के छोले, चिकन मसाला, मिठाइयों, आलू के मसाले, चटनी और अन्य खाद्य सामग्रियों में रासायनिक रंग मिलने पर संबंधित सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया।

इन दुकानों की खाद्य सामग्री में मिली गड़बड़ी

खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान निम्नलिखित प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री से संबंधित गड़बड़ी पाई गई:

1. सुपर श्री राम चाट: छोले में रासायनिक रंग मिला।
2. विजय चाट शॉप: छोले में रासायनिक रंग मिला।
3. शुभम चाट: छोले में रासायनिक रंग मिला।
4. जय गुरु चाट सेंटर: छोले में रासायनिक रंग मिला।
5. मुरारी कुमार चाट का ठेला: छोले में रासायनिक रंग मिला।
6. स्पाइसी चाट एंड मोमोज: छोले में रासायनिक रंग मिला।
7. चाट शॉप ठेला: छोले में रासायनिक रंग मिला।
8. हॉट एंड टेस्टी चाट: छोले में रासायनिक रंग मिला।
9. काली दास किचन: चिकन के मसाले में रासायनिक रंग मिला।
10. स्पाइसी अमृत चाट: छोले में रासायनिक रंग मिला।
11. राजस्थानी नमकीन दुकान: मोतीचूर, बेसन और घी के लड्डू में रासायनिक रंग मिला।
12. धनंजय मंडल समोसा ठेला: आलू के मसाले और चटनी में रासायनिक रंग मिला।
13. शंकर होटल के मालिक पंकज महतो का ठेला: हल्दी में मिलावट पाई गई। विभाग ने हल्दी के साथ उससे तैयार खाद्य सामग्री को भी नष्ट कराया।
14. शंकर मिष्ठान भंडार: बेसन के लड्डू में रासायनिक रंग मिला।

विभाग के अनुसार, उपरोक्त प्रतिष्ठानों में जिन खाद्य पदार्थों में गड़बड़ी पाई गई, उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया।

गंदगी और खाद्य लाइसेंस की कमी पर भी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान चाट चटोरी दुकान में खाद्य लाइसेंस नहीं मिला और परिसर में गंदगी पाई गई। संचालक को मौके पर ही सुधार करने का निर्देश दिया गया।

वहीं, धनबाद समोसा चाट वाला स्टॉल में भी गंदगी मिलने पर साफ-सफाई में सुधार करने को कहा गया। झारखंड चिकन पकौड़ा ठेला में स्वच्छता की कमी पाई गई। पकौड़ा बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही कढ़ाई भी गंदी मिली। विभाग ने संचालक को साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य पदार्थों की तैयारी में स्वच्छता के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया।

कई प्रतिष्ठानों में सब कुछ सही मिला

विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान बॉम्बे फेमस रोल, रवि चाट शॉप, अजय रोल एंड चाउमीन सेंटर, जय माता दी इडली-सांभर, दिलखुश मसालेदार इडली, द डोसा, स्पाइसी मोमोज ठेला, जय मां दुर्गा डोसा, जय मां दुर्गा चाट भंडार, दार्जिलिंग मोमोज, सुरेंद्र साव, बापी स्वीट्स, गुजराती नमकीन दुकान, जगरू महतो ठेला और धनबाद चिकन पकौड़ा सहित कई प्रतिष्ठानों में जांच के दौरान सब कुछ सही पाया गया।

इसके अलावा, 16 अन्य ठेलों के खाद्य पदार्थों की भी मौके पर रासायनिक जांच की गई। सभी संबंधित खाद्य कारोबारियों को अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं करने का सख्त निर्देश दिया गया।

पहले दिन 83 नमूनों की हुई जांच, सात दिन का समय

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, अभियान के पहले दिन कुल 83 खाद्य नमूनों की रासायनिक जांच की गई थी। संबंधित खाद्य कारोबारियों को कमियों में सुधार करने के लिए सात दिनों का समय दिया गया है।

जिन प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री जांच में विफल पाई गई या खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 का उल्लंघन सामने आया है, उन्हें नोटिस भेजने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पूरे जिले में जारी रहेगा अभियान

खाद्य सुरक्षा विभाग का उद्देश्य धनबाद जिले के नागरिकों को स्वच्छ, शुद्ध और मिलावटमुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से जांच अभियान आगे भी पूरे जिले में जारी रहेगा।

इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार के साथ नवनियुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजया परमार, चंदन साव, चंद्रदेव गंझू, जैस्मीन केरकेट्टा और नैना नायक सहित विभाग के राहुल कुमार पासवान, राहुल कुमार, अमित कुमार और शुभम कुमार मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!