रायबरेली: खीरों पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, 05 शातिर चोर गिरफ्तार

रायबरेली: खीरों पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, 05 शातिर चोर गिरफ्तार
खीरों/रायबरेली।
जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना खीरों पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने 05 अभियुक्तों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है।
*क्या था मामला -*
थाना खीरों पर तीन अलग-अलग चोरी के मुकदमे दर्ज थे –
1. प्रार्थिनी दुलारी निर्मल पत्नी विनोद कुमार निर्मल निवासिनी ग्राम पाहो थाना खीरों के घर से विपक्षीगण रोशन व असलम द्वारा आभूषण चोरी के संबंध में *मु0अ0सं0-180/2026 धारा-305/331(1) बीएनएस*
2. प्रार्थी नीरज कुमार पुत्र रामरतन यादव निवासी ग्राम बकियाखेड़ा मजरे उदवतपुर थाना खीरों के घर से अज्ञात चोरों द्वारा आभूषण चोरी के संबंध में *मु0अ0सं0-172/2026 धारा-305/331(4) बीएनएस*
3. वादी भारत पुत्र स्व0 सीता राम निवासी ग्राम रौला थाना खीरों के घर से अज्ञात चोरों द्वारा आभूषण व पैसे चोरी के संबंध में *मु0अ0सं0-363/2025 धारा-305/331(4) बीएनएस*
घटनाओं के खुलासे व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
पुलिस की कार्रवाई –
पुलिस अधीक्षक रायबरेली *श्री रवि कुमार* के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज *श्री सुजीत राय* के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 10.10.2026 को थाना खीरों पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा एक्सप्रेस-वे के पास से मुखदमा उपरोक्त में वांछित/प्रकाश में आये 05 अभियुक्तों को चोरी के सामान के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त में माल बरामदगी के आधार पर धारा *317(2) बीएनएस* की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम पता –
1. रोशन निर्मल पुत्र सुरेश निर्मल निवासी ग्राम पाहो थाना खीरों जनपद रायबरेली
2. गौकरन पासी पुत्र नारायण निवासी ग्राम पाहो थाना खीरों जनपद रायबरेली
3. असलम खान उर्फ बाबू पुत्र छुट्टन खान निवासी ग्राम पाहो थाना खीरों जनपद रायबरेली
4. सूरज उर्फ नेपाली पुत्र फूल सिंह निवासी इंदिरा नगर थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली
5. विशाल सिंह पुत्र केशव सिंह निवासी ग्राम रूपखेड़ा मजरे श्यामपुर थाना खीरों जनपद रायबरेली
पूछताछ का विवरण –
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो सभी ने बताया कि उनके द्वारा मिलकर थाना खीरों क्षेत्रांतर्गत ग्राम पाहो में दिनांक 16/17.09.2026 की रात्रि में दुलारी निर्मल के घर में सेंध लगाकर अलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चाँदी के आभूषण एवं नकदी चोरी की थी तथा ग्राम बकियाखेड़ा में दिनांक 13/14.09.2026 की रात्रि में नीरज कुमार के घर से आभूषण चोरी किये थे तथा इसके अतिरिक्त ग्राम रौला में भारत के घर से भी चोरी की थी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







