महोबा में खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महोबा में खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
रिपोर्ट-लक्ष्मी कान्त सोनी
सहकारी और निजी उर्वरक बिक्री केंद्रों पर वितरण व्यवस्था सुधारने के निर्देश, रोजाना 10 से 15 केंद्रों पर खाद वितरण सुनिश्चित करने पर जोर
महोबा। जनपद में किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महोबा ने सहकारिता, पीसीएफ, कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ उर्वरक की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की।
बैठक में बिक्री केंद्रों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध रखने तथा किसानों को समय से उर्वरक वितरित कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन कम से कम 10 से 15 सहकारी बिक्री केंद्रों पर उर्वरक वितरण सुनिश्चित कराया जाए।
इसके साथ ही समस्त उप जिलाधिकारियों, उप कृषि निदेशक, तहसीलदारों, जिला कृषि अधिकारी और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निजी एवं सहकारी उर्वरक बिक्री केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिक्री केंद्रों पर उर्वरक वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान यदि खाद की ओवररेटिंग, कालाबाजारी अथवा अन्य उत्पादों की जबरन टैगिंग के मामले सामने आते हैं, तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य किसानों को निर्धारित दरों पर आसानी से उर्वरक उपलब्ध कराना और खाद वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।
अधिकारियों को निर्देशों का प्रभावी ढंग से अनुपालन कराने पर जोर दिया गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*कतरास :* कतरास कोयलांचल में भू-धंसान और बीसीसीएल के ई-मेगा प्रोजेक्ट को लेकर जारी विरोध के बीच बीसीसीएल…
पूरी खबर पढ़ें →
पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के लिए रविवार को होगा प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी बारीकियों की…
पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में आदर्श रामलीला एवं दशहरा समिति के कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिन नारद मोह की लीला…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsBreaking News - ਹੁਣੇ ਹੁਣੇ ਆਈ ਵੱਡੀ ਖਬਰ। ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਹਰਿੰਦਰਾ ਨਗਰ ਦੀ ਕੁੜੀ ਨੂੰ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾਵਾਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ…
पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने कहा कि बलरामपुर अब पिछड़ा जनपद नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान और नौजवानों की…
पूरी खबर पढ़ें →
जंगीपुर (गाजीपुर)। जिस विद्यालय में बच्चे शिक्षा हासिल करने और सुरक्षित माहौल में अपना भविष्य संवारने जाते हैं,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।