Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के लिए रविवार को होगा प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर

10 Oct 2026, 10:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के लिए रविवार को होगा प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर - PALI, राजस्थान

पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के लिए रविवार को होगा प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर
नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी बारीकियों की जानकारी देंगे मास्टर ट्रेनर, सुबह 11 बजे होगा आयोजन

पाली 10 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सुविधा के लिए प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं वार्ड पंच पदों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्रदान की जाएंगी। इसका उद्देश्य प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देकर नामांकन के दौरान होने वाली संभावित परेशानियों से बचाना है।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें मास्टर ट्रेनर द्वारा विभिन्न पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा नामांकन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्याशियों की शंकाओं का समाधान भी किया जाएगा, ताकि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना नामांकन प्रस्तुत कर सकें।
उन्होंने बताया कि पंचायती राज आम चुनाव के तहत निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से प्रत्याशियों को निर्वाचन संबंधी नियमों एवं प्रक्रियाओं से अवगत कराया जाएगा, जिससे नामांकन के दौरान किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं हो।
तैयारियों में जुटे कार्मिक -प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन को लेकर निर्वाचन शाखा के कार्मिक तैयारियों में जुटे हुए हैं। चुनाव शाखा प्रभारी ललित कुमार दवे, सुरेश कुमार व्यास, रमेश अणकिया, अनिल नामा, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, राजेश कुमार सैन, अनिता पारीक एवं मनोज रांगी सहित संबंधित कार्मिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कतरास में विरोध के बीच बीसीसीएल सीएमडी का दो टूक : सुरक्षा मानकों के साथ तेजी से बढ़ेगा कोकिंग कोल उत्पादन
Dhanbad10 Oct

कतरास में विरोध के बीच बीसीसीएल सीएमडी का दो टूक : सुरक्षा मानकों के साथ तेजी से बढ़ेगा कोकिंग कोल उत्पादन

*कतरास :* कतरास कोयलांचल में भू-धंसान और बीसीसीएल के ई-मेगा प्रोजेक्ट को लेकर जारी विरोध के बीच बीसीसीएल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Faridkot10 Oct

ਫਰੀਦਕੋਟ ਹਰਿੰਦਰਾ ਨਗਰ ਦੀ ਕੁੜੀ ਨੂੰ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾਵਾਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਭੇਜਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

Breaking News - ਹੁਣੇ ਹੁਣੇ ਆਈ ਵੱਡੀ ਖਬਰ। ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਹਰਿੰਦਰਾ ਨਗਰ ਦੀ ਕੁੜੀ ਨੂੰ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾਵਾਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ…

पूरी खबर पढ़ें →
महोबा में खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
Mahoba10 Oct

महोबा में खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

महोबा में खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश रिपोर्ट-लक्ष्मी कान्त सोनी…

पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर में विकास को नई रफ्तार: ₹803 करोड़ की 78 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, मेडिकल कॉलेज से लेकर चीनी मिल के विस्तार तक कई कार्य।
Balrampur10 Oct

बलरामपुर में विकास को नई रफ्तार: ₹803 करोड़ की 78 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, मेडिकल कॉलेज से लेकर चीनी मिल के विस्तार तक कई कार्य।

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने कहा कि बलरामपुर अब पिछड़ा जनपद नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान और नौजवानों की…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर: स्कूल परिसर में करंट की चपेट में आने से कक्षा तीन के छात्र उत्कर्ष गुप्ता की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Ghazipur10 Oct

गाजीपुर: स्कूल परिसर में करंट की चपेट में आने से कक्षा तीन के छात्र उत्कर्ष गुप्ता की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जंगीपुर (गाजीपुर)। जिस विद्यालय में बच्चे शिक्षा हासिल करने और सुरक्षित माहौल में अपना भविष्य संवारने जाते हैं,…

पूरी खबर पढ़ें →
फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्रेशन कराने वाले FMG डॉक्टरों पर MMC की सख्त कार्रवाई, 22 संदिग्ध मिले
Chandrapur10 Oct

फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्रेशन कराने वाले FMG डॉक्टरों पर MMC की सख्त कार्रवाई, 22 संदिग्ध मिले

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट (FMG) के रजिस्ट्रेशन में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल और महाराष्ट्र मेडिकल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!