Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

रानीपुर थाने में तैनात महिला एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार

10 Oct 2026, 10:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रानीपुर थाने में तैनात महिला एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार - HARIDWAR, उत्तराखंड

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande Bharat
October 10, 2026

*शिकायत के बाद सतर्कता विभाग ने बिछाया जाल।

हरिद्वार। उत्तराखंड में सरकारी विभागों में रिश्वत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामले में हरिद्वार के रानीपुर थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सतर्कता विभाग की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी ने शिकायतकर्ता और दूसरे पक्ष के बीच चल रहे लेन-देन के विवाद में समझौता कराकर मामला निपटाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद सतर्कता विभाग ने जाल बिछाया।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराते बताया कि रानीपुर थाने में तैनात एएसआई सोनिया विवाद का निपटारा कराने के बदले उससे 10 हजार रुपये मांग रही हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए सतर्कता विभाग ने पहले मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद शनिवार को टीम ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए एएसआई सोनिया को शिकायतकर्ता से कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सतर्कता विभाग की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रायबरेली: खीरों पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, 05 शातिर चोर गिरफ्तार
Mahrajganj10 Oct

रायबरेली: खीरों पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, 05 शातिर चोर गिरफ्तार

रायबरेली: खीरों पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, 05 शातिर चोर गिरफ्तार खीरों/रायबरेली। जनपद…

पूरी खबर पढ़ें →
साइबर ठगी मामले मे एमपी से एक आरोपी गिरफ्तार,98 हजार रु खाते मे हुए थे ट्रांसफर।।
Nuh10 Oct

साइबर ठगी मामले मे एमपी से एक आरोपी गिरफ्तार,98 हजार रु खाते मे हुए थे ट्रांसफर।।

साइबर ठगी मामले में मध्य प्रदेश से एक आरोपी गिरफ्तार, 98 हजार रुपये खाते में हुए थे ट्रांसफर।…

पूरी खबर पढ़ें →
अग्निवीर भर्ती अभ्यर्थी का ऑटो में छूटा मूल दस्तावेजों से भरा बैग खोजकर लौटाया,पुलिस की तत्परता से चेहरे पर लौटी मुस्कान
Sagar10 Oct

अग्निवीर भर्ती अभ्यर्थी का ऑटो में छूटा मूल दस्तावेजों से भरा बैग खोजकर लौटाया,पुलिस की तत्परता से चेहरे पर लौटी मुस्कान

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता एवं तकनीकी संसाधनों के…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रेम नगर में सड़क खुदाई को लेकर विवाद, सरपंच समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Balrampur-Ramanujganj10 Oct

प्रेम नगर में सड़क खुदाई को लेकर विवाद, सरपंच समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

वाड्रफनगर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रेम नगर में सड़क की खुदाई को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
तैयारियाँ हुईं तेज, 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन को दिव्य-भव्य बनाने का संकल्प*
Haridwar10 Oct

तैयारियाँ हुईं तेज, 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन को दिव्य-भव्य बनाने का संकल्प*

*प्रेस विज्ञप्ति* *तैयारियाँ हुईं तेज, 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन को दिव्य-भव्य बनाने का संकल्प* *• अखिल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!