जनपद में अग्निकांड की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए महराजगंज पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


#महराजगंज में अग्नि सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष अभियान, 377 स्थलों की जांच
67 स्थानों पर मिली खामियां, 56 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी
महराजगंज।
जनपद में अग्निकांड की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए महराजगंज पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिले के सभी थानों की पुलिस ने विद्यालयों, बैंकों, होटलों, रेस्टोरेंट, कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान कुल 377 स्थलों की जांच की गई, जिसमें 67 स्थानों पर अग्नि सुरक्षा संबंधी अनियमितताएं मिलीं। इनमें से 56 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण-पत्र (फायर एनओसी) की वैधता, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, उनके रखरखाव और आपातकालीन निकास मार्गों की स्थिति की जांच की गई। साथ ही, आग लगने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
जहां भी सुरक्षा मानकों में कमियां पाई गईं, वहां संबंधित प्रबंधकों और संचालकों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। प्रतिष्ठानों को अग्निशमन उपकरणों को चालू हालत में रखने, आपातकालीन रास्तों को बाधारहित बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा गया।
महराजगंज पुलिस के अनुसार, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और लापरवाही के कारण होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इस तरह के निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat October 10, 2026 *शिकायत के बाद सतर्कता विभाग ने…
पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में आदर्श रामलीला एवं दशहरा समिति के कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिन नारद मोह की लीला…
पूरी खबर पढ़ें →
महोबा में खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश रिपोर्ट-लक्ष्मी कान्त सोनी…
पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने कहा कि बलरामपुर अब पिछड़ा जनपद नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान और नौजवानों की…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * राजस्व प्रकरणों के निराकरण में कथित अनियमितताओं, शासकीय…
पूरी खबर पढ़ें →
जंगीपुर (गाजीपुर)। जिस विद्यालय में बच्चे शिक्षा हासिल करने और सुरक्षित माहौल में अपना भविष्य संवारने जाते हैं,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।