साइबर ठगी मामले मे एमपी से एक आरोपी गिरफ्तार,98 हजार रु खाते मे हुए थे ट्रांसफर।।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


साइबर ठगी मामले में मध्य प्रदेश से एक आरोपी गिरफ्तार, 98 हजार रुपये खाते में हुए थे ट्रांसफर।
1.93 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पहली गिरफ्तारी, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।
नूंह। साइबर थाना पुलिस ने 1 लाख 93 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के मुरैना से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित राठौर पुत्र मायाराम राठौर निवासी महावीरपुरा, मुरैना मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को 9 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल नूंह भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार यह मामला गांव इंदाना, तहसील पुन्हाना निवासी मोहम्मद जावेद के साथ हुई साइबर ठगी से जुड़ा है। पीड़ित ईंट भट्ठा चलाने का काम करता है। उसका कैथोलिक सीरियन बैंक की गुरुग्राम स्थित सेक्टर-40 शाखा में खाता है। पीड़ित के खाते से 19 अगस्त 2026 को 95 हजार रुपये और 20 अगस्त 2026 को 98 हजार रुपये की दो ट्रांजेक्शन उसकी जानकारी के बिना हुईं। इस तरह उसके खाते से कुल 1 लाख 93 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित को 26 अगस्त 2026 को खाते का बैलेंस चेक करने पर ठगी का पता चला। इसके बाद उसने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना नूंह में 28 अगस्त 2026 को मुकदमा नंबर 198 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सुमित राठौर के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 98 हजार रुपये प्राप्त हुए थे। इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं तथा आगामी दिनों में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

#महराजगंज में अग्नि सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष अभियान, 377 स्थलों की जांच 67 स्थानों पर मिली…
पूरी खबर पढ़ें →
रायबरेली: खीरों पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, 05 शातिर चोर गिरफ्तार खीरों/रायबरेली। जनपद…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता एवं तकनीकी संसाधनों के…
पूरी खबर पढ़ें →
वाड्रफनगर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रेम नगर में सड़क की खुदाई को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
13 वर्षीय नाबालिग लड़का संदिग्ध परिस्थितियों में लापता,केस दर्ज। तावडू। उपमंडल के गांव खोरी कला से एक 13…
पूरी खबर पढ़ें →
* पत्रकार संदीप श्रीवास्तव *पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में माल निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।