Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

अग्निवीर भर्ती अभ्यर्थी का ऑटो में छूटा मूल दस्तावेजों से भरा बैग खोजकर लौटाया,पुलिस की तत्परता से चेहरे पर लौटी मुस्कान

10 Oct 2026, 06:48 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अग्निवीर भर्ती अभ्यर्थी का ऑटो में छूटा मूल दस्तावेजों से भरा बैग खोजकर लौटाया,पुलिस की तत्परता से चेहरे पर लौटी मुस्कान - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता एवं तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। अग्निवीर भर्ती में शामिल होने सागर आए जिला नरसिंहपुर के ग्राम कठौतिया निवासी अभ्यर्थी पंकज पाल का ऑटो में छूटा मूल दस्तावेजों से भरा बैग पुलिस ने तलाश कर सुरक्षित वापस दिलाया।

बैग में भर्ती से संबंधित सभी मूल दस्तावेज रखे हुए थे तथा उसी दिन शाम से उनका अग्निवीर भर्ती का टेस्ट होना था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंकज पाल अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सागर आए थे।

वे सागर बस स्टैंड से ऑटो में बैठकर मकरोनिया स्थित भर्ती स्थल पहुँचे। इस दौरान उनका बैग ऑटो में ही छूट गया।

जब उन्हें इसकी जानकारी हुई, तो वे अत्यंत परेशान एवं दुखी हो गए, क्योंकि बैग में उनके सभी मूल दस्तावेज थे और भर्ती परीक्षा का महत्वपूर्ण अवसर सामने था। पंकज पाल सहायता के लिए पहले थाना सिविल लाइन पहुँचे।

थाना स्टाफ ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी आर.के.एस. चौहान के पास भेजा।

पुलिस कंट्रोल रूम में अभ्यर्थी की परेशानी को समझते हुए तत्काल आवश्यक प्रयास शुरू किए गए। तलाश के दौरान मकरोनिया क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया गया।

फुटेज में पंकज पाल को ऑटो में बैठते हुए देखा गया, जिससे ऑटो की पहचान एवं जानकारी प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सुराग मिला। इस सुराग के आधार पर संबंधित ऑटो की तलाश की गई और अंततः ऑटो का पता लगाकर उसमें छूटा बैग प्राप्त कर लिया गया।

इस पूरी कार्यवाही में पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी आर.के.एस. चौहान एवं महिला आरक्षक रक्षा राजपूत ने सक्रिय भूमिका निभाई।

पुलिस की तत्परता, CCTV फुटेज के प्रभावी उपयोग तथा समन्वित प्रयासों से अभ्यर्थी के सभी मूल दस्तावेज सुरक्षित वापस मिल गए। अपने मूल दस्तावेज सुरक्षित वापस मिलने पर पंकज पाल ने राहत की साँस ली।

भर्ती का टेस्ट छूटने की आशंका से अत्यंत दुखी अभ्यर्थी के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए सागर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

सागर पुलिस आमजन की सहायता, सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर है। CCTV कैमरों की सहायता से महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त कर खोए हुए सामान की तलाश करना पुलिस की सक्रियता एवं तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग को दर्शाता है।

सागर पुलिस नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा आमजन का विश्वास मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गरबा पंडालों में आधार कार्ड अनिवार्य करने की मांग, शिवसेना ने एसपी को दिया ज्ञापन
Sagar10 Oct

गरबा पंडालों में आधार कार्ड अनिवार्य करने की मांग, शिवसेना ने एसपी को दिया ज्ञापन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित होने वाले गरबा…

पूरी खबर पढ़ें →
दमोह तहसीलदार रोबिन जैन निलंबित, सागर संभागायुक्त ने जारी किए आदेश
Sagar10 Oct

दमोह तहसीलदार रोबिन जैन निलंबित, सागर संभागायुक्त ने जारी किए आदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * राजस्व प्रकरणों के निराकरण में कथित अनियमितताओं, शासकीय…

पूरी खबर पढ़ें →
अंग्रेजो के समय का करीब 200 वर्ष विद्यालय अब अमर शहीद प्रदीप लारिया के नाम से जाना जाएगा
Sagar10 Oct

अंग्रेजो के समय का करीब 200 वर्ष विद्यालय अब अमर शहीद प्रदीप लारिया के नाम से जाना जाएगा

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सागर स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अपनी स्थापना के…

पूरी खबर पढ़ें →
जनपद में अग्निकांड की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए महराजगंज पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
रायबरेली: खीरों पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, 05 शातिर चोर गिरफ्तार
Mahrajganj10 Oct

रायबरेली: खीरों पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, 05 शातिर चोर गिरफ्तार

रायबरेली: खीरों पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, 05 शातिर चोर गिरफ्तार खीरों/रायबरेली। जनपद…

पूरी खबर पढ़ें →
साइबर ठगी मामले मे एमपी से एक आरोपी गिरफ्तार,98 हजार रु खाते मे हुए थे ट्रांसफर।।
Nuh10 Oct

साइबर ठगी मामले मे एमपी से एक आरोपी गिरफ्तार,98 हजार रु खाते मे हुए थे ट्रांसफर।।

साइबर ठगी मामले में मध्य प्रदेश से एक आरोपी गिरफ्तार, 98 हजार रुपये खाते में हुए थे ट्रांसफर।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!