Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dehradun

ऋषिकेश के लिए गर्व का क्षण, सुशील छाबड़ा को मिला ‘शाइनिंग स्टार ऑफ उत्तराखंड’ सम्मान

11 Oct 2026, 03:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ऋषिकेश के लिए गर्व का क्षण, सुशील छाबड़ा को मिला ‘शाइनिंग स्टार ऑफ उत्तराखंड’ सम्मान - DEHRADUN, उत्तराखंड

ऋषिकेश के लिए गर्व का क्षण, सुशील छाबड़ा को मिला ‘शाइनिंग स्टार ऑफ उत्तराखंड’ सम्मान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित, सिंधी बिरादरी में खुशी की लहर

ऋषिकेश, 11 अक्टूबर (के.के. सचदेवा)। तीर्थनगरी ऋषिकेश के लिए गर्व का क्षण है। सिंधी बिरादरी, ऋषिकेश के संरक्षक एवं पूर्व सभासद हीरालाल छाबड़ा के पुत्र सुशील छाबड़ा को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रतिष्ठित ‘शाइनिंग स्टार ऑफ उत्तराखंड’ सम्मान से सम्मानित किया गया। सुशील छाबड़ा को यह सम्मान मिलने से उनके परिवार, परिचितों और ऋषिकेश की सिंधी बिरादरी में हर्ष का माहौल है।

इस प्रतिष्ठित सम्मान समारोह के लिए सुशील छाबड़ा को देहरादून आमंत्रित किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर पूरे उत्तराखंड से कुल 35 लोगों को उनके योगदान एवं उपलब्धियों के लिए ‘शाइनिंग स्टार ऑफ उत्तराखंड’ सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मान के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय पहचान बनाने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया गया।

सुशील छाबड़ा को सम्मानित किए जाने पर ऋषिकेश की सिंधी बिरादरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। बिरादरी के सदस्यों ने इसे ऋषिकेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि शहर के व्यक्ति को प्रदेश स्तर पर प्रतिष्ठित सम्मान मिलना सभी के लिए खुशी की बात है।

इस उपलब्धि से सुशील छाबड़ा के परिवार में भी उत्साह का माहौल है। उनके पिता हीरालाल छाबड़ा सिंधी बिरादरी, ऋषिकेश के संरक्षक होने के साथ-साथ पूर्व सभासद भी रह चुके हैं। सुशील छाबड़ा को मिले इस सम्मान को शहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

सम्मान समारोह में यूट्यूबर सौरभ जोशी, तनु रावत, चारु सेमवाल, आशा नेगी, करण शर्मा, पवनदीप और नीरजा गोयल सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सुशील छाबड़ा को मिले इस सम्मान पर ऋषिकेश में हर्ष व्यक्त किया जा रहा है। स्थानीय लोगों एवं सिंधी बिरादरी के सदस्यों ने इसे शहर के लिए गर्व का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरिद्वार वैश्य समाज ने धूमधाम से मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती — पूजन एवं हवन के साथ समाज की एकता, सेवा और संगठन का दिया सशक्त संदेश
Haridwar12 Oct

हरिद्वार वैश्य समाज ने धूमधाम से मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती — पूजन एवं हवन के साथ समाज की एकता, सेवा और संगठन का दिया सशक्त संदेश

संदीप गुप्ता जिला संवाददाता हरिद्वार हरिद्वार वैश्य समाज ने धूमधाम से मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती — पूजन एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंचाई विभाग की सुस्ती से अधूरा पड़ा महुली का पुल, दुर्गा पूजा से पहले निर्माण पूरा कराने की गुहार
Sonbhadra12 Oct

सिंचाई विभाग की सुस्ती से अधूरा पड़ा महुली का पुल, दुर्गा पूजा से पहले निर्माण पूरा कराने की गुहार

श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी मुश्किलें, गड्ढायुक्त रास्ते को तत्काल समतल कराने की ग्रामीणों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Munger12 Oct

शहर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर किशोरी राय के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई

मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के सदस्यों ने मुंगेर शहर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्रीमती किशोरी राय…

पूरी खबर पढ़ें →
दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त तथा एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
Dhanbad12 Oct

दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त तथा एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण

जिला जनसम्पर्क कार्यालय धनबाद दिनांक- 11 अक्टूबर 2026 सड़कों की मरम्मत एवं लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!