Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती

12 Oct 2026, 05:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती - HARIDWAR, उत्तराखंड

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती*

*मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की*

*हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों ने की माँ गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना*

*बनबसा के बाद हरिद्वार में कैबिनेट बैठक, शासन को प्रदेश के विभिन्न जनपदों तक पहुंचाने की पहल को आगे बढ़ा रही धामी सरकार*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्षों की निरंतर सार्वजनिक सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ माँ गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की। मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 25 वर्षों की निरंतर सार्वजनिक सेवा पूरी की है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए राष्ट्र की उन्नति, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक से पूर्व कैबिनेट मंत्रियों के साथ गंगा पूजन एवं आरती में प्रतिभाग किया। धर्मनगरी हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कैबिनेट बैठकें आयोजित करने की राज्य सरकार की पहल का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा शासन को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के और अधिक निकट लाने तथा स्थानीय विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से जनपदों में मंत्रिमंडल की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इससे पूर्व 4 अक्टूबर को चम्पावत जनपद के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें राज्यहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे।

प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मंत्रिमंडल की बैठकों के आयोजन की यह पहल क्षेत्रीय आवश्यकताओं को शासन की प्राथमिकताओं से जोड़ने तथा विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिंचाई विभाग की सुस्ती से अधूरा पड़ा महुली का पुल, दुर्गा पूजा से पहले निर्माण पूरा कराने की गुहार
Sonbhadra12 Oct

सिंचाई विभाग की सुस्ती से अधूरा पड़ा महुली का पुल, दुर्गा पूजा से पहले निर्माण पूरा कराने की गुहार

श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी मुश्किलें, गड्ढायुक्त रास्ते को तत्काल समतल कराने की ग्रामीणों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Munger12 Oct

शहर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर किशोरी राय के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई

मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के सदस्यों ने मुंगेर शहर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्रीमती किशोरी राय…

पूरी खबर पढ़ें →
दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त तथा एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
Dhanbad12 Oct

दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त तथा एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण

जिला जनसम्पर्क कार्यालय धनबाद दिनांक- 11 अक्टूबर 2026 सड़कों की मरम्मत एवं लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश…

पूरी खबर पढ़ें →
बल्लारपुर कोलियरी के वर्कशॉप में महिला कर्मचारी से अभद्रता, फोरमैन इंचार्ज पर कपड़े पकड़कर धक्का-मुक्की का आरोप
Chandrapur12 Oct

बल्लारपुर कोलियरी के वर्कशॉप में महिला कर्मचारी से अभद्रता, फोरमैन इंचार्ज पर कपड़े पकड़कर धक्का-मुक्की का आरोप

समीर वानखेडे ब्युरो चीफ: बल्लारपुर कोलियरी के 3 और 4 पिट्स से जुड़े वर्कशॉप में महिला सुरक्षा को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!