Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

अवैध नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।

11 Oct 2026, 05:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अवैध नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार। - REWARI, हरियाणा

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए कोसली ने अवैध नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले मे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव हरजीपुर निवासी योगेश के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले मे एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया कि गत 26 सितम्बर को सीआईए कोसली को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि धीरज निवासी भौतवास अहीर अवैध गांजा बेचने का धंधा करता है। सूचना के अनुसार वह जाटूसाना से बेरली रोड स्थित 'हनी ढाबा' के पास संदिग्ध अवस्था में नशीला पदार्थ लेकर खड़ा था। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआईए कोसली ने तुरंत एक रेडिंग पार्टी का गठन किया और मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया। नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 110 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने थाना जाटूसाना में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त आरोपी धीरज निवासी गांव भौतवास अहीर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी धीरज ने बताया की उसे ये अवैध नशीला पदार्थ गांव हरजीपुर निवासी योगेश ने उपलब्ध कराया था। जो इस मामले में कार्यवाही करते हुए सीआईए कोसली ने शनिवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी योगेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी योगेश के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक-एक मामला थाना शहर रवाडी, थाना रामपुरा व एक मामला जिला गुरुग्राम में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जन विश्वास को विकास से जोड़ रहीं महापौर श्रीमती सूरी,,पं दीन दयाल उपाध्याय वार्ड में 28,47 लाख के कार्यों का शुभारंभ विभिन्न मांगों का होगा डामरीकरण नागरिकों को मिलेगी बेहतर सड़कें
जन विश्वास को विकास से जोड़ रही महापौर श्रीमती प्रीती सूरी पं दीन दयाल उपाध्याय वार्ड मु28,47 लाख के कार्यों का शुभारंभ,, विभिन्न मार्गों का होगा डामरीकरण नागरिकों को मिलेगी बसड़के
थाना समथर में मूर्ति विसर्जन और दशहरा पर्व को लेकर हुई बैठक त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर जोर, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर हुई
सिद्धार्थनगरः समूह सखियों का प्रदर्शन, 15 हजार मानदेय समेत 13 मांगें उठाईं
Siddharthnagar23 Oct

सिद्धार्थनगरः समूह सखियों का प्रदर्शन, 15 हजार मानदेय समेत 13 मांगें उठाईं

सिद्धार्थनगर में महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के दावों के बीच राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह सखियों…

पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील सदर व बांसी के अन्तर्गत मतदान केन्द्र का निरीक्षण क
Siddharthnagar23 Oct

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील सदर व बांसी के अन्तर्गत मतदान केन्द्र का निरीक्षण क

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया के दौरान आज दिनांक 23.10.2026 को श्री शिवशरणप्पा जी०एन० जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!