Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Harda

बिजली संबंधी शिकायतों का होगा त्वरित निराकरण, उपभोक्ता घर बैठे कर सकेंगे शिकायत दर्ज*

11 Oct 2026, 09:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

*बिजली संबंधी शिकायतों का होगा त्वरित निराकरण, उपभोक्ता घर बैठे कर सकेंगे शिकायत दर्ज*
*मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने ऑनलाइन पोर्टल, उपाय एप और हेल्पलाइन 1912 की सुविधा दी*
*अप्रैल से अब तक 180 संपर्क अभियान कैंपों में मिलीं 23,909 शिकायतें, 23,805 का संतुष्टिपूर्ण निराकरण*
हरदा 11 अक्टूबर 2026/ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए विभिन्न ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से उपभोक्ता बिजली से जुड़ी समस्याओं की शिकायत आसानी से दर्ज करा सकेंगे।

साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों की तत्काल सूचना मिलने से उनके निराकरण की प्रभावी निगरानी भी की जा सकेगी। कंपनी के अनुसार, उपभोक्ता उपाय एप (गूगल प्ले स्टोर/आईओएस एप स्टोर), कंपनी के पोर्टल https://portal.mpcz.in अथवा कॉल सेंटर के हेल्पलाइन नंबर 1912 के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

कॉल सेंटर पर शिकायत दर्ज कराते समय फोटो एवं लोकेशन अपलोड करने के लिए आवश्यक लिंक एसएमएस के जरिए उपलब्ध कराया जाता है। *संपर्क अभियान के तहत 23,805 शिकायतों का निराकरण*
कंपनी द्वारा अप्रैल 2026 से संपर्क अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसके अंतर्गत प्रत्येक वितरण केंद्र पर प्रतिदिन तीन कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों के माध्यम से विद्युत प्रदाय एवं बिल संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

अप्रैल से अक्टूबर 2026 तक जिले में कुल 180 संपर्क अभियान कैंप लगाए गए, जिनमें 23,909 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 23,805 शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जा चुका है।

शेष शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है। अक्टूबर माह में अभी 10 संपर्क अभियान कैंप आयोजित किए जाना शेष हैं।

माहवार प्राप्त शिकायतों के अनुसार, मई में 8,508, जून में 4,145, जुलाई में 3,489, अगस्त में 3,416, सितंबर में 2,715 और अक्टूबर में अब तक 1,636 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें क्रमशः 8,508, 4,145, 3,489, 3,416, 2,715 और 1,532 शिकायतों का निराकरण किया गया है।

*जन विश्वास अभियान में भी शिकायतों का समाधान*
मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत भी कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। इस अभियान के तहत अक्टूबर 2026 तक कुल आठ कैंप लगाए गए, जिनमें बिजली से संबंधित 38 शिकायतें प्राप्त हुईं।

इनमें से 26 शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जा चुका है। आगामी महीनों में भी जनसंपर्क कैंप आयोजित कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

*बिजली संबंधी सुरक्षा का रखें ध्यान*
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली के तार टूटने, विद्युत पोल झुकने, खुले बिजली के तार, स्पार्किंग अथवा अन्य विद्युत सुरक्षा संबंधी समस्याएं दिखाई देने पर स्वयं सुधार करने का प्रयास न करें और न ही बिजली की लाइन या उपकरणों को छूएं। ऐसी स्थिति में तुरंत कंपनी को शिकायत दर्ज कराएं, ताकि विद्युत लाइनों एवं उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए समस्या का त्वरित निराकरण किया जा सके।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह उपभोक्ताओं की विद्युत प्रदाय एवं बिल संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। हरदा से जयदीप राठौर की खास खबर

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!