जोगता थाना के प्रांगण में दुर्गा पूजा की सुरक्षा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिजुआ जोगता :
दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जोगता थाना के प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पवन कुमार ने की, जबकि संचालन शकील अहमद ने किया।
बैठक में पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, जर्जर सड़कों की मरम्मत, झाड़ियों की कटाई, महिला सुरक्षा और मेला क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया।
इस दौरान जोगता थाना prabhari ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों को साझा करने से बचने की अपील की। उन्होंने पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त रोशनी और स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही डीजे नहीं बजाने तथा निर्धारित समय पर प्रतिमा विसर्जन करने पर जोर दिया।
मेले में अग्निशमन सेवा, एंबुलेंस और पार्किंग की समुचित व्यवस्था रखने पर भी चर्चा हुई, ताकि किसी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। अधिकारियों ने पूजा समितियों और शांति समिति के सदस्यों से आपसी समन्वय बनाए रखने तथा पुलिस-प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखना सभी शांति समिति के सदस्यों की भी जिम्मेदारीया है। मौके पर भोला ram, सुरेश महतो, पार्षद प्रतिनिधि सुमित महतो, सतीश सिंह, पलटू सिन्हा, बिशनू चौहान, बिशनू महतो, शहाबुद्दीन अंसारी, सुरेंद्र, मो हलीम, मजहर अंसारी, मुदिडीह एजेंट संतोष चौधरी, डल्ले बाबू, पुo अo नि अरुण कुमार प्रामाणिक, सo अo नि बबन यादव, सo अo नि रणधीर कुमार, सo अo नि सुरेंद्र पन्ना, थाना लेखक नवजीत सिन्हा,अरुण प्रसाद साव, रेखा कुमारी एवम नगर निगम और टाटा कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे l
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धार जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी, उल्लंघन पर लगेगा अर्थदंड कंबाइन हार्वेस्टर के साथ एसएमएस…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली…
पूरी खबर पढ़ें →
दिल्ली मे जंतर मंतर प्रोटेस्ट मे कवरेज कर रही उल्टा चश्मा चैनल की पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा को आज…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली…
पूरी खबर पढ़ें →
धार।अग्रसेन जयंती महोत्सव के 7 वे दिन शनिवार की शाम वाद विवाद , तात्कालिक एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट,11 अक्टूबर 2026। जंगली भैंसा पुनर्व्यवस्थापन परियोजना के अंतर्गत असम…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।