Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bilaspur

लक्ष्य नवोदय की अगुवाई में जीनियस पब्लिक स्कूल गनियारी में नवोदय मॉक टेस्ट का आयोजन, ग्रामीण बच्चों के भविष्य को संवारने की सराहनीय पहल

12 Oct 2026, 10:43 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
लक्ष्य नवोदय की अगुवाई में जीनियस पब्लिक स्कूल गनियारी में नवोदय मॉक टेस्ट का आयोजन, ग्रामीण बच्चों के भविष्य को संवारने की सराहनीय पहल - बिलासपुर, छत्तीसगढ़

गनियारी । ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश की तैयारी के लिए बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लक्ष्य नवोदय की अगुवाई में जीनियस पब्लिक स्कूल गनियारी में नवोदय मॉक टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।

मॉक टेस्ट में गनियारी, भदौरा, नेउर, मेढ़की, दयालपुर, जैतपुरी, गोढ़ी, कवरा, जेवरा, टिंगाली जेवरा एवं बेलटुकरी सहित आसपास के गांवों के बच्चे सम्मिलित हुए ।

ग्रामीण अंचल के बच्चों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी का अवसर प्रदान करना, उनकी शैक्षणिक क्षमता का आकलन करना तथा परीक्षा के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है । इस प्रकार की परीक्षाओं से विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा के स्वरूप को समझने, समय प्रबंधन सीखने और अपनी तैयारी की कमियों को पहचानने में मदद मिलती है ।

ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की सराहनीय पहल

ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें सही मार्गदर्शन, उचित संसाधन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की । लक्ष्य नवोदय की यह पहल ग्रामीण बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने का सराहनीय प्रयास है ।

जीनियस पब्लिक स्कूल गनियारी में आयोजित इस मॉक टेस्ट के माध्यम से आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को एक साझा मंच मिला, जो शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और ग्रामीण प्रतिभाओं के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur11 Oct

महाराष्ट्र राज्य में सूखा प्रभावित क्षेत्रों में स्कूली विद्यार्थियों की फीस माफ करने शासनादेश जारी किया गया

इस वर्ष मानसून की कम बारिश के चलते महाराष्ट्र के अनेक क्षेत्रों में सूखाग्रस्त स्थिति बनी हुई है।…

पूरी खबर पढ़ें →
TET विवाद, मुख्यमत्री ने दिया आयोग बनाने का भरोसा शिक्षकों ने कहा मांग नहीं हुई पूरी तो फिर से आंदोलन
Sagar11 Oct

TET विवाद, मुख्यमत्री ने दिया आयोग बनाने का भरोसा शिक्षकों ने कहा मांग नहीं हुई पूरी तो फिर से आंदोलन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की…

पूरी खबर पढ़ें →
अंग्रेजो के समय का करीब 200 वर्ष विद्यालय अब अमर शहीद प्रदीप लारिया के नाम से जाना जाएगा
Sagar10 Oct

अंग्रेजो के समय का करीब 200 वर्ष विद्यालय अब अमर शहीद प्रदीप लारिया के नाम से जाना जाएगा

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सागर स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अपनी स्थापना के…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा का उद्देश्य संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनाना – विधायक लारिया
Sagar10 Oct

शिक्षा का उद्देश्य संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनाना – विधायक लारिया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * संदीपनी विद्यालय नरयावली में सेवा संकल्प अभियान-2026 के…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रेम नगर में सड़क खुदाई को लेकर विवाद, सरपंच समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Balrampur-Ramanujganj10 Oct

प्रेम नगर में सड़क खुदाई को लेकर विवाद, सरपंच समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

वाड्रफनगर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रेम नगर में सड़क की खुदाई को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Balrampur-Ramanujganj10 Oct

पंडो जनजाति के धनराज पंडो की पट्टा भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, न्याय के लिए मानवाधिकार फाउंडेशन ने उठाई आवाज

स्थान: वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!