Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: थाना मोरवा में अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय बैठक संपन्न, अपराध नियंत्रण एवं संयुक्त कार्रवाई को लेकर बनी प्रभावी रणनीति।

12 Oct 2026, 07:12 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: थाना मोरवा में अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय बैठक संपन्न, अपराध नियंत्रण एवं संयुक्त कार्रवाई को लेकर बनी प्रभावी रणनीति। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: थाना मोरवा में अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय बैठक संपन्न, अपराध नियंत्रण एवं संयुक्त कार्रवाई को लेकर बनी प्रभावी रणनीति।

पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक समपन्न

मादक पदार्थों की तस्करी, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, स्थायी वारंटियों की धरपकड़ एवं अवैध कबाड़ परिवहन की रोकथाम पर विशेष मंथन
बैठक में एसडीओपी सिंगरौली अमित कुमार थाना प्रभारी मोरवा निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी पिपरी जिला सोनभद्र (उ.प्र.)हर्ष पाण्डेय एवं थाना प्रभारी अनपरा निरीक्षक राजेश चौबे उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय आपराधिक गतिविधियों, मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त मार्गों एवं तस्करी के तौर-तरीकों से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया। साथ ही विगत 10 वर्षों में दर्ज एनडीपीएस प्रकरणों की सूचियां साझा कर संबंधित अपराधों की समीक्षा की गई।

दोनों राज्यों के फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की सूचियां साझा करते हुए उनकी गिरफ्तारी एवं लंबित वारंटों की तामीली हेतु समन्वित प्रयास करने पर सहमति बनी। इसके अतिरिक्त कबाड़ चोरी, चोरी की संपत्ति के परिवहन एवं अवैध कबाड़ परिवहन की रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में आवश्यकता अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति प्राप्त कर संयुक्त दबिश एवं कार्रवाई संचालित करने, महत्वपूर्ण सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करने तथा निरंतर आपसी समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
सिंगरौली पुलिस अंतर्राज्यीय सहयोग, प्रभावी अपराध नियंत्रण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसुरक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिंगरौली: तियरा में आयोजित जन विश्वास शिविर में शामिल हुईं राज्यमंत्री राधा सिंह।
Singrauli12 Oct

सिंगरौली: तियरा में आयोजित जन विश्वास शिविर में शामिल हुईं राज्यमंत्री राधा सिंह।

सिंगरौली: तियरा में आयोजित जन विश्वास शिविर में शामिल हुईं राज्यमंत्री राधा सिंह। राज्यमंत्री ने आमजन से किया…

पूरी खबर पढ़ें →
67 की उम्र में भी सरकारी सेवा जारी! बस्ती के सीएमएसडी स्टोर में तैनात चीफ फार्मासिस्ट अजय मिश्र के कारनामों पर शासन सख्त, 3 दिन में मांगी रिपोर्ट
मुन्ना कुन्हारे के निःशुल्क दुर्गा मूर्ति वितरण कार्यक्रम में पहुंचे सचिन तेंदुलकर के फैन ‘सुधीर भाई’
Indore12 Oct

मुन्ना कुन्हारे के निःशुल्क दुर्गा मूर्ति वितरण कार्यक्रम में पहुंचे सचिन तेंदुलकर के फैन ‘सुधीर भाई’

🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS ​इंदौर खास खबर: शारदीय नवरात्रि के पावन…

पूरी खबर पढ़ें →
फ्लेक्सिटफ कंपनी में कथित PF अनियमितता पर प्रशासन कब करेगा जांच? कलेक्टर, एसडीएम और श्रम अधिकारी की जवाबदेही पर सवाल
Dhar12 Oct

फ्लेक्सिटफ कंपनी में कथित PF अनियमितता पर प्रशासन कब करेगा जांच? कलेक्टर, एसडीएम और श्रम अधिकारी की जवाबदेही पर सवाल

पीथमपुर, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर सेक्टर-01 स्थित फ्लेक्सिटफ टेक्नोलॉजी इंटरनेशनल कंपनी में श्रमिकों के…

पूरी खबर पढ़ें →
नवरात्रि पर सिद्धार्थनगर पुलिस अलर्ट, SSP ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
Siddharthnagar12 Oct

नवरात्रि पर सिद्धार्थनगर पुलिस अलर्ट, SSP ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

सिद्धार्थनगर। नवरात्रि पर्व को लेकर सिद्धार्थनगर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पर्व के पहले दिन वरिष्ठ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!