Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

सनातन हिंदू एकता के संकल्प के साथ बागेश्वर धाम से भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ,5 दिनों में 5 जिलों से गुजरेगी यात्रा

12 Oct 2026, 10:43 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सनातन हिंदू एकता के संकल्प के साथ बागेश्वर धाम से भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ,5 दिनों में 5 जिलों से गुजरेगी यात्रा - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सनातन हिंदू एकता और जनजागृति के संकल्प के साथ प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम से भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने विशेष अनुष्ठान और पूजन किया।

उन्होंने बागेश्वर बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मंच पर ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान के साथ हनुमान चालीसा का पाठ हुआ।

संतों के सानिध्य में यात्रा उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच रवाना हुई। मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन हिंदुओं में जागरूकता लाना और समाज को एकजुट करना है।

उन्होंने कहा, “सभी में जागृति आए और सारे सनातनी एक हों, यही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।”
उन्होंने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में पांच जिलों से होकर लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इस दौरान उन्होंने देश में शांति बनाए रखने और अराजकता से बचने का संदेश भी दिया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन देश की बदनामी किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिए। यात्रा में सबसे आगे भगवान बालाजी का सुसज्जित रथ चल रहा था, जबकि उसके पीछे दूसरे रथ पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विराजमान थे।

उनके पीछे हजारों श्रद्धालुओं से भरे वाहन शामिल हुए। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

रथ यात्रा के शुभारंभ के साथ ही पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला अस्पताल में अमानवीय तस्वीर: बीमार बेटे के इलाज को आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल
Sagar12 Oct

जिला अस्पताल में अमानवीय तस्वीर: बीमार बेटे के इलाज को आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दमोह जिला अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने…

पूरी खबर पढ़ें →
सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा मे आस्था की अनूठी तस्वीर, यात्रा के स्वागत के लिए मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे
Sagar12 Oct

सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा मे आस्था की अनूठी तस्वीर, यात्रा के स्वागत के लिए मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा में शामिल होकर…

पूरी खबर पढ़ें →
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा जुल्म की हुई इंतिहां नहीं सुन रहे डा. मोहन यादव, उन्हीं के क्षेत्र में तोड़ दिया आदिवासियों का घर
पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय का सनसनीखेज खुलासा सिंधिया-कमलनाथ के ईगो ने गिराई सरकार
Sagar12 Oct

पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय का सनसनीखेज खुलासा सिंधिया-कमलनाथ के ईगो ने गिराई सरकार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता…

पूरी खबर पढ़ें →
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट के डेलीगेट्स ने किया ओरछा का भ्रमण, हेरिटेज एवं ग्रामीण संस्कृति से हुए रूबरू
Sagar12 Oct

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट के डेलीगेट्स ने किया ओरछा का भ्रमण, हेरिटेज एवं ग्रामीण संस्कृति से हुए रूबरू

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में सहभागिता करने आए डेलीगेट्स…

पूरी खबर पढ़ें →
जय माँ सिद्धेश्वरी! जय माता दी!आस्था का महासंगम, भक्ति का अद्भुत नजारा!
Sagar12 Oct

जय माँ सिद्धेश्वरी! जय माता दी!आस्था का महासंगम, भक्ति का अद्भुत नजारा!

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * श्री माँ सिद्धेश्वरी शक्तिपीठ धाम दुर्गा मंदिर, जबलपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!