Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट के डेलीगेट्स ने किया ओरछा का भ्रमण, हेरिटेज एवं ग्रामीण संस्कृति से हुए रूबरू

12 Oct 2026, 10:43 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट के डेलीगेट्स ने किया ओरछा का भ्रमण, हेरिटेज एवं ग्रामीण संस्कृति से हुए रूबरू - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में सहभागिता करने आए डेलीगेट्स ने ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा का भ्रमण कर यहां की समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य, ग्रामीण पर्यटन एवं बुंदेली संस्कृति का अनुभव लिया। भ्रमण के दौरान डेलीगेट्स ने ओरछा के प्रमुख पर्यटन स्थलों के साथ-साथ ग्रामीण पर्यटन की संभावनाओं को भी करीब से जाना।

भ्रमण के दौरान डेलीगेट्स ने हेलीकॉप्टर राइड का भी आनंद लिया और आसमान से ओरछा एवं आसपास के प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक परिदृश्य को निहारा। इसके बाद दल ने लाड़पुरा खास गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने ग्रामीण होमस्टे की अवधारणा, स्थानीय जीवनशैली तथा ग्रामीण पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

डेलीगेट्स ने होमस्टे में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन करने के साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। बुंदेली लोक संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आतिथ्य ने डेलीगेट्स को विशेष रूप से प्रभावित किया।

लाड़पुरा खास में ग्रामीण पर्यटन मॉडल के माध्यम से स्थानीय समुदाय को पर्यटन से जोड़ने, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति और जीवनशैली का प्रत्यक्ष अनुभव कराने की पहल से भी डेलीगेट्स अवगत हुए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित हो रही पर्यटन गतिविधियों की सराहना की।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक नितिन कटारे, प्रबंधक गिरीश मौर्य, एफओए गर्वित शर्मा, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविंद्र शर्मा एवं टूर मैनेजर अंकित सिंह आदि उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा जुल्म की हुई इंतिहां नहीं सुन रहे डा. मोहन यादव, उन्हीं के क्षेत्र में तोड़ दिया आदिवासियों का घर
पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय का सनसनीखेज खुलासा सिंधिया-कमलनाथ के ईगो ने गिराई सरकार
Sagar12 Oct

पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय का सनसनीखेज खुलासा सिंधिया-कमलनाथ के ईगो ने गिराई सरकार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता…

पूरी खबर पढ़ें →
जय माँ सिद्धेश्वरी! जय माता दी!आस्था का महासंगम, भक्ति का अद्भुत नजारा!
Sagar12 Oct

जय माँ सिद्धेश्वरी! जय माता दी!आस्था का महासंगम, भक्ति का अद्भुत नजारा!

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * श्री माँ सिद्धेश्वरी शक्तिपीठ धाम दुर्गा मंदिर, जबलपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सनातन हिंदू एकता के संकल्प के साथ बागेश्वर धाम से भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ,5 दिनों में 5 जिलों से गुजरेगी यात्रा
Sagar12 Oct

सनातन हिंदू एकता के संकल्प के साथ बागेश्वर धाम से भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ,5 दिनों में 5 जिलों से गुजरेगी यात्रा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सनातन हिंदू एकता और जनजागृति के संकल्प के…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: तियरा में आयोजित जन विश्वास शिविर में शामिल हुईं राज्यमंत्री राधा सिंह।
Singrauli12 Oct

सिंगरौली: तियरा में आयोजित जन विश्वास शिविर में शामिल हुईं राज्यमंत्री राधा सिंह।

सिंगरौली: तियरा में आयोजित जन विश्वास शिविर में शामिल हुईं राज्यमंत्री राधा सिंह। राज्यमंत्री ने आमजन से किया…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: थाना मोरवा में अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय बैठक संपन्न, अपराध नियंत्रण एवं संयुक्त कार्रवाई को लेकर बनी प्रभावी रणनीति।
Singrauli12 Oct

सिंगरौली: थाना मोरवा में अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय बैठक संपन्न, अपराध नियंत्रण एवं संयुक्त कार्रवाई को लेकर बनी प्रभावी रणनीति।

सिंगरौली: थाना मोरवा में अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय बैठक संपन्न, अपराध नियंत्रण एवं संयुक्त कार्रवाई को लेकर बनी प्रभावी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!